5 एस प्रणाली क्या है | What is 5S

What-is-5S

5S एक जापानी कार्यप्रणाली (Japanese System)  है। इस प्रणाली की खोज जापानियों ने की थी। इस प्रणाली से जापानी अपने कार्य करने वाली जगह को मैनेज करते थे। 5 S एक ऐसा System है जिससे आप अपने workplace को बहुत अच्छे से Manage कर सकते हैं और कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं से आप खुद को बचा सकते हैं। इस प्रणाली का पालन करने के बाद जापान की Production कम्पनियों मे बहुत सुधार हुआ। जरूरी उपकरणों को ढूंढने मे जो समय लगता था। वह बच गया। इससे Production मे तेजी आईं। दुर्घटनाएं भी कम होने लगी। सभी कार्य भी  अनुशासन मे होते हैं। 


5 एस से एक सबसे बड़ा फायदा यह भी हुआ की कार्यस्थल स्वच्छ और सुंदर बना रहता। सामान फैलें नही रहते। स्वच्छता, सुरक्षा, और अनुशासन का यह जुनून जापानी लोगों की पहचान बन गई। दुनिया मे सबसे ज्यादा अनुशासित जापानी ही होते हैं। जापान मे लगभग हर काम करने वाली जगह पर 5 S system का पालन किया जाता है और वह 5 एस के अनुसार ही अपने कार्यस्थल पर चीजों को रखते हैं। जिससे चीजों को ढूंढने मे समय नष्ट नही होता है। 5 एस प्रणाली का इस्तेमाल आप अपने कार्यस्थल, ऑफिस, घर , किचन, दुकान कही भी करके अपने कार्य को और आसानी से कर सकते। चलिए विस्तार से समझते हैं, 5S क्या है। 


5 S का पूरा नाम

चलिए जानते हैं 5 एस का पूरा नाम और इनका मतलब

5S के जापानी नाम इस प्रकार है - 1. सीरी (seiri) 2. सेटोन (seiton) 3. सीसो (seiso) 4. सिकेत्सु (seiketsu)  5. शितसुके (shitsuke)

5 S के हिन्दी और English मे अर्थ

1. Short ( छांटना ) 2. Set in Order (सुसज्जित व्यवस्था )  3. Shine (स्वच्छता ) 4. Standardize (मानकीकरण ) 5. Sustain (स्व अनुशासन)


यह भी पढ़ें:- 

Six Sigma क्या है पूरी जानकारी।


Poka Yoke किसे कहते हैं। Poka Yoke in Hindi


5 एस को लागू कैसे किया जाता है।

1. Short  (छांटना) :- अपने कार्यस्थल के आस पास पड़े फालतू समान की जांच करके उन्हें उचित जगह पर रखना चाहिए। अगर आप के काम करने वाली जगह पर कोई ऐसी चीज पडी है जिसका कोई काम नही है। तो ऐसी वस्तुओं को हटा दें। कार्यस्थल पडी वस्तुओं की जांच करे और उन्हें छांटें , कार्यस्थल पर सिर्फ वही टूल्स या उपकरण होने चाहिए जिनकी आवश्यकता होती है।

फायदा :- इससे आप को यह फायदा होगा कि आप को चीजों को ढूंढने मे अपना समय गंवाना नहीं पड़ेगा । अपके आस पास फालतू के समान नही होंगे। इससे आप का कार्यस्थल साफ सुथरा दिखाई देंगा। 


2. Set in Order (सुसज्जित व्यवस्था) :- प्रत्येक वस्तु के लिए जगह निश्चित करे और हर वस्तु को नियमित जगह पर रखें। इसमे आप को अपने टूल्स और उपकरणों को एक क्रम के अनुसार रखना होता है। जैसे चाभी पाने को उनके साईज के हिसाब से सजा कर रखे। जिससे आप को जरुरत पड़ने पर आसानी से मिल जाएं। वस्तुओं को खोजने मे ज्यादा समय बर्बाद ना हों। 

फायदा :- इससे आप का फायदा यह होगा की आप का समय बचेगा। आप को टूल्स और उपकरणों को खोजने मे समय नहीं गंवाना पड़ेगा। चीजें आप को आसानी से मिल जायेंगी और यह देखने में भी अच्छा लगेगा। 


3. Shine (स्वच्छता) :- इसे लागू करने के लिए हमे अपने कार्यस्थल को साफ सुथरा रखना होता। कार्यस्थल पर इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स और उपकरण साफ होने चाहिए। आस पास के एरिया भी साफ सुथरा होना चाहिए। फर्श पर कही भी कोई भी तेल या लुब्रिकेंट नही गिरा होना चाहिए। इससे कार्यस्थल पर दुर्घटना भी हो सकती है। काम में आने वाले सभी उपकरणों को चमका कर रखें।

फायदा :- इस का सबसे बड़ा फायदा यह होता है की कार्यस्थल साफ सुथरा होने के कारण दुर्घटनाओं के होने की संभावनाएं काफी हद तक कम हो जाती है। कार्यस्थल देखने मे आकर्षक लगता है।  कार्यस्थल पर कोई गंदगी नहीं होती है। 


4. Standardize (मानकीकरण) :- अपने मानकों (Standard) से कभी समझौता ना करे। मानकों (Standard) को हमेशा बनाए रखें। हर समय ऊंचे स्तर का रखरखाव बनाएं रखें। एक दैनिक चार्ट बनाएं और सुनिश्चित करें की ऊपर बताए गए सभी 5S का नियमित रूप से पालन हो रहा है कि नहीं। कार्यस्थल पर काम करने के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उसका अनुसरण किया जा रहा है यह नही इस की जांच करे और सभी दिशा निर्देशों का पालन हो यह सुनिश्चित करें। 

फायदा :- इस का फायदा यह होगा की कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की अस्थिरता और अनियमितता नही होगी। सभी दिशा निर्देशों का पालन होगा। इससे प्रोडक्टिव और गुणवत्ता मे सुधार होगा।‌ इससे संगठन का Standard भी उंचा रहेगा। 


5. Sustain (स्व अनुशासन) :- लगातार अभ्यास से अच्छे रखरखाव की आदतों को बनाएं रखें। कार्यस्थल पर काम करने वाले वर्कर्स को 5S System के बारे में बताएं। 5 एस की ट्रेनिंग दे। इसके प्रति प्रोत्साहित करें। अनुशासन का पालन करने के लिए कर्मचारियों के बीच प्रतिस्पर्धा कराएं। उन्हें 5 S के फायदे बताए। उन्हें जागरुक करे। 


फायदा :- इससे फायदा यह होगा की सभी कर्मचारी अनुशासन मे रहेंगे। कर्मचारीयों के अनुशासन मे रहने से कार्यस्थल भी अनुशासित रहेगा। इससे संगठन का माहौल भी अच्छा बना रहता है। कर्मचारी नियमित रूप से अपने कार्य भी फोकस कर सकेंगे।


यह भी पढ़ें 👉

काइजे़न क्या है। What is Kaizan


Machanical Engineer में कौन कौन से Skills होने चाहिए।


कांस्टिग किसे कहते हैं। Casting कैसे बनाईं जाती है।