YouTube Channel  को Grow कैसे करें।

YouTube Channel को Grow कैसे करें।

YouTube-Channel-growth

आज के समय में YouTube Channel लोगों के लिए सिर्फ एक मनोरंजक का साधन नहीं बल्कि पैसा कमाने का एक जरिया भी बन गया है। आज के समय में लोग YouTube से महीनों के लाखों रुपए कमा रहे हैं। अगर आप सही तरीके से YouTube पर काम करते हैं तो आप YouTube की कमाई से ही अपने सारे सपने पूरे कर सकते हैं। YouTube पर चैनल बना कर विडियो अपलोड करना कोई मुश्किल काम नही है।


YouTube Channel को Grow कराना सबसे मुश्किल काम है। YouTube Channel पर Subsciber और Views लाना यह भी मुश्किल काम होता है। हर रोज हजारों लोग YouTube पर चैनल बनाते 4 - 5 विडियो डालने के बाद जब Views और Subscribers नहीं आते हैं तो वह YouTube छोड़ देते हैं। ऐसा उनके साथ इसलिए होता है क्योंकि उन्हें सही तरीका पता नहीं होता है। वह दूसरों को देख कर YouTube Channel तो खोल लेते हैं। 


पर दूसरों की तरह अपने YouTube Channel को Grow कराने में सफल नहीं हो पाते हैं।  चलिए हम आपको सही तरीका बताते हैं कि अपने YouTube Channel को Grow कैसे कराएं। जिससे आप अपने YouTube Channel को Grow करा सकेंगे, साथ ही आप अपने YouTube Channel को एक Brand भी बना सकेंगे। क्यों कि चैनल को बड़ा बनाने के लिए YouTube Channel की Branding करना आप के लिए बहुत ही जरूरी है। 


अपने YouTube Channel को Brand कैसे बनाएं 


Logo :- 

अपने चैनल को एक Brand बनाने के लिए logo बहुत  जरूरी है। इससे आप के चैनल को एक पहचान मिलेगी। लोग आप के Channel का लोगों देख कर आप के चैनल को पहचान जायेंगे। Logo को देखते ही लोग समझ जायेंगे कि यह तो फलाने व्यक्ति का चैनल है। जब हम अपने चैनल की लिंक कहीं पेस्ट करते है या कही कमेंट्स  करते हैं तो हमारे YouTube Channel का Logo उस कमेंट्स में दिख जाता है। जब भी आप की YouTube Videos कहीं शेयर की जाती है तो ये लोगों दिखाई देते हैं। 


ऐसे में  Logo आप के चैनल को Brand बनाने में एक अहम भूमिका निभा सकता है‌‌। इसलिए आप अपने Channel के लिए जो भी Logo बनाये या बनवाएं।  वो आप के चैनल से संबंधित होना चाहिए। कहने का मतलब है कि आप का लोगों आप के चैनल को Represent करें। और लोगों भी eye-catching होना चाहिए। Logo को देख कर लोगों को ये पता चल जाना चाहिए कि आप का यूट्यूब चैनल किस टाॅपिक पर है।


Channel Art :- 

Channel Art आप के चैनल के होमपेज पर आने वाले Viewer को दिखता है। इसलिए Channel Art भी आप के चैनल को एक ब्रांड बनाने के लिए बहुत जरूरी है। चैनल आर्ट से आप के चैनल के बारे में पता चलता है कि आप का यूट्यूब चैनल पर किस प्रकार की विडियो अपलोड की जाती है। चैनल आर्ट मोबाइल, डेस्कटॉप, और टैबलेट में अलग अलग साइज के दिखाई देते हैं। 


अगर आप को चैनल आर्ट बनाने में दिक्कत होती है तो आप Channel Art का Template YouTube Studio से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप खुद से बनाना चाहते हैं तो इसका साइज आपको 2560x1440 रखना होगा। जो कि  एक Standard Size है। आप अपने यूट्यूब चैनल आर्ट की एडिटिंग के लिए Photoshop Software और  Canva का उपयोग कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें :-

YouTube Channel के लिए Copyright Free Videos यहां से डाउनलोड करें।


Channel Description :-

YouTube Channel के About tab में आप अपने चैनल के बारे में Description जरूर लिखें । कि आप अपने चैनल कर किस प्रकार का कंटेंट पब्लिश करते हैं।  यूट्यूब चैनल बनाने के पीछे आपका का मकसद क्या है। आप अपने Description में अपने वेबसाइट की लिंक , सम्पर्क जानकारी और सोशल मीडिया के लिंक डाल सकते। जो आप के Viewers के लिए बहुत अच्छा है। जो आपके बारे में जानना चाहते हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग आप के साथ कनेक्ट हो पाएंगे। 


Channel intro :-

Channel intro एक Quick Video है। जो आपके  YouTube Channel पर लगा होता है। जब कोई आप के चैनल पर विजिट करता है। तो यह Trailer अपने अपने आप चलने लगता है। आप इस trailer का इस्तेमाल अपने Subscriber बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। आप इससे अपने viewers को Attract कर सकते हैं।


उसे अपने चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आप को अपना trailer चुनते समय इस बात का  ध्यान रखना होगा कि trailer ऐसा हो कि जो आप के चैनल के होम पेज पर आये इस ट्रेलर को पूरा देखें बिना ना जाये। एक Attractive Channel Trailer आप के चैनल को Grow कराने में बहुत मदद कर सकता है।


Video Editing :-

आप के विडियो की एडिटिंग Sharpe होनी चाहिए। Background Music Clean होनी चाहिए। ज्यादा Loud नहीं होना चाहिए। विडियो में आपकी Voice साफ साफ होनी चाहिए। विडियो देखने वाले को कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। जब कोई भी आप की विडियो देखें तो वो पूरा विडियो देखें। बीच में छोड़ कर ना जाये। अगर आप की विडियो को लोग बीच में छोड़ कर जाते हैं तो इससे आप के चैनल पर बहुत नेगेटिव असर पड़ता है।  इससे YouTube का Algorithm आप के चैनल  को पीछे धकेल देता है।


क्योंकि Algorithm को लगता है कि अगर लोग विडियो को बीच में छोड़ कर जा रहे हैं तो हो सकता है । इस विडियो में कोई Quality Contant ना हो और आप की विडियो को Algorithm सर्च से बाहर कर देता है। आप के चैनल के लिए YouTube Search से Views आना बहुत जरूरी है। यह आप के चैनल को Growth कराने में बहुत मदद करता है।


Social Media :-

अपने YouTube Channel को Grow कराने के लिए आप अपने यूट्यूब चैनल के नाम से हर Social Media जैसे Facebook , Twitter , Instagram पर अपना अकाउंट बनाये। अपने YouTube Videos को अपने Social Media Accounts पर शेयर करे। इससे आप के फोलोवर्स को आप के चैनल के बारे में पता लगेगा। आप Facebook पर अपने YouTube Channel के नाम से एक पेज Create करें। इस पेज पर आप अपने YouTube Videos की लिंक शेयर करें। इससे आप के views और Subscribers दोनों बड़ी तेजी से Growth करेंगे। 


ऊपर बताए गए सभी टिप्स को फोलो कर के आप अपने चैनल को बहुत जल्दी Grow करवा सकते। और YouTube पर Success हो सकतें हैं। और आप एक सफल Youtuber बन सकते हैं। जो आप बनना चाहते हैं। उम्मीद करते अब आप अच्छे से समझ गये होंगे की YouTube Channel को Grow कैसे कराएं । 


यह भी पढ़ें 👉

Deepfake टेक्नोलॉजी क्या है। डीप फेंक विडियो कैसे बनाएं जातें हैं।