WWE दुनिया भर मे इतना लोकप्रिय क्यों है?

WWE (World Wrestling Entertainment) इतनी लोकप्रियता क्यों है। WWE ये नाम तो आप ने सुना ही होगा। WWE का पूरा नाम World Wrestling Entertainment हैं। दुनिया भर में wwe के फैंस हैं। डब्ल्यू डब्ल्यू ई दुनिया का नंबर वन रेसलिंग शो है। दुनिया भर लोग मे लोग डब्ल्यू डब्ल्यू ई को देखना पसंद करते हैं। जिससे इसकी कमाई भी अरबों मे होती है। इस कम्पनी की Networth 2023 मे 6.87 Billion है। WWE के इतने लोकप्रिय होने का कारण इन के wrestlers को जाता है।जो की दुनिया भर मे फेमस है और पूरे वर्ल्ड मे इनकी अच्छी खासी Fan Following है।

WWE-का-असली-मालिक-कौन-है

इनके फैन्स इनको रिंग मे लड़ते हुए देखना चाहते हैं। उनके Signature Movie को देखना पसंद करते है। दूसरा कारण जो wwe को खास बनाता वह यह है कि इसकी Story Line , World Wrestling Entertainment मे कब क्या होने वाला ये predict करना बहुत मुश्किल होता हैं। wwe हर बार अपने फैंस और दर्शकों को Shock देता रहता है। यही कारण है की दुनिया भर मे लोग इसके दीवाने हैं और wwe Superstars को हर कोई जानता है और लोग उन्हें Follow करते हैं। 

World Wrestling Entertainment की शुरुआत कैसे हुई थी ?

पर क्या कभी आप ने सोचा है कि डब्ल्यू डब्ल्यू ई की शुरुआत कैसे हुई और डब्ल्यू डब्ल्यू ई (wwe) का असली मालिक कौन है।किसने खड़ा किया इतना बड़ा Empire, wwe किस के दिमाग की उपज है। किस ने बना दी wwe को खरबों की कम्पनी। तो चलिए जानते हैं इन सब सवालों के जवाब। World Wrestling Entertainment की शुरुआत मौजूदा चेयरमैन Vince McMahon के पिता Vincent McMahon ने की थी। Vincent McMahon ने जनवरी 1953 मे कैपिटल रेसलिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड नाम की कंपनी की स्थापना की। इस कम्पनी में मनोरंजन के लिए दो रेसलर्स को आपस मे लड़ाया जाता था।


अप्रैल 1963 मे इस कंपनी का नाम World wide wrestling federation रख दिया गया। Vincent McMahon का एक पुत्र था जिसका नाम Vince McMahon था। Vince McMahon ने ईस्ट कैरोलिना यूनिवर्सिटी से बिजनेस की degree ली है। वह 1968 में अपनी पढ़ाई खत्म कर अपने पिता की कंपनी मे रेसलिंग शो में कमेंटेटर के रूप में शामिल हो गए। उन्होंने कई सालों तक इस कंपनी के एक commentator के रूप में काम किया। उन्होंने 1980 में अपने पिता से ही ये कंपनी खरीद ली। Vince McMahon ने 21 February 1980 इस कंपनी का टाइटन स्पोर्ट्स इंकॉर्पोरेशन कर दिया। 

अब Vince McMahon इस कंपनी को चलाने लगें। कुछ साल बाद वेंस मैकमैहन को ये लगने लगा की जिस काम के लिए उन्होंने ये कंपनी अपने पिता से खरीदी है। कंपनी का मौजूदा नाम उसके साथ मैच नही हो रहा है। इसके बाद Vince McMahon 1988मे इसका नाम WWF (World Wrestling Federation) कर दिया गया। इस दौरान वेंस मैकमैहन ने WWF में कई सुधार किए। कई पूराने नियमों को बदला और कुछ नए नियम भी बनाए। एक जो सबसे बड़ा बदलाव Vince McMahon ने किया वो यह था की हर fight की script पहले से तैयार करने लगे।

Ring में Wrestlers को उसी के अनुसार प्रदर्शन करना होता था। हालांकि wwe ने सार्वजनिक तौर पर कभी भी यह स्वीकार नहीं किया था कि उनकी fight scripted होती है। Vince McMahon ने दूसरा जो सबसे बड़ा बदलाव किया वो था कि अब Wrestlers के Backstage sences भी दर्शकों को दिखाएं जानें लगे । ये भी wrestling का हिस्सा होने लगें। 1990 तक यह कंपनी WWF (World Wrestling Federation) के नाम से जानी जाती थी। पर अब इस कंपनी मे सिर्फ Entertainment Fight होने लगी। अब कंपनी का मकसद सिर्फ पैसा कमाना और दर्शकों का wrestling के जरिए मनोरंजन कर था। इसलिए Vince McMahon ने एक बार फिर 1990 मे इस कंपनी का नाम WWF से WWE (World Wrestling Entertainment) कर दिया।

इसके बाद Vince McMahon ने WWE मे और भी कई बदलाव किए। वह दर्शकों की मांग के अनुसार Story Line fit करते थे। उन्होंने वो हर काम किया जिससे की लोकप्रियता बढे। और उन्हें इसमें सफलता भी मिली। अब तक यह कंपनी नंबर वन रेसलिंग कंपनी बन चुकी थी। ये दौर था Undertaker और The Rock जैसे रेसलर्स का। Vince McMahon ने WWE को और लोकप्रिय बनाने के लिए अपने बेटे Shane McMahon और बेटी stephine McMahon को भी wrestling Ring मे उतारा । WWE की सफलता के पिछे Vince McMahon का चतुर दिमाग और उनकी सूझबूझ थी। यही कारण है की आज तक WWE दुनिया का नंबर वन रेसलिंग शो बना हुआ हैं।

WWE का असली मालिक कौन है?

चलिए जानते हैं WWE का असली मालिक कौन है। आज के समय में World Wrestling Entertainment  यानि की WWE के मालिक विंस मैकमैहन हैं । Vince McMahon की पत्नी का नाम लिंडा मैकमैहन है। Vince McMahon के का एक बेटा है जिसका नाम Shane McMahon हैं। Vince McMahon की एक बेटी भी है जिसका नाम Stephine McMahon है। Stephine McMahon ने wrestlers Triple H से शादी की हुई हैं। Triple H के बारे में आपको बता दें कि Triple H एक Former WWE Superstars हैं।  अब बात करते हैं की  WWE Company मे किस की कितनी हिस्सेदारी है। 

डब्ल्यू डब्ल्यू ई कंपनी के 70% की हिस्सेदारी लिंडा मैकमोहन उनके बेटे शेन मैकमैहन, बेटी स्टेफ़नी मैकमैहन और दामाद ट्रिपल एच के पास है। इन चारों के पास wwe के 70% शेयर हैं। वर्तमान समय में विंस मैकमैहन ही डब्ल्यू डब्ल्यू ई के CEO और मालिक दोनों है। आज के समय में WWE अमेरिका की एक Entertainment Company है। डब्ल्यू डब्ल्यू ई एक सौ अस्सी देशों में होस्ट की जाती है। WWE का मुख्यालय स्टैमफोर्ड, कनेक्टिकट, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। इसी कारण इसे अमेरिका की कंपनी कहा जाता है। 

Extra :- आज के समय में World Wrestling Entertainment (wwe) दुनिया की नम्बर वन रेसलिंग कंपनी है। इसमें कोई शक नहीं है। पर इस Wrestling Company मे सब कुछ पहले से ही फिक्स होता। दो रेसलर्स के बीच लड़ी जाने वाली फाईट की स्क्रिप्ट पहले से ही लिखी हुई होती। Wrestlers को उस Script के अनुसार फाईट करना होता है। पर wrestlers के Move ,Action और दांव पेंच सब असली होते हैं। पर रेसलर्स अपने दांव पेंच को इस तरह से execute करते हैं की सामने वाले रेसलर्स को कम से कम नुकसान पहुंचे। रेसलिंग की दुनिया से जुड़े कई भी सवाल आप के मन में हो आप हम से कमेंट करके पुछ सकते हैं। उम्मीद करते हैं आप को पता चल गया होगा कि डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) का असली मालिक कौन है