डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) के बारे में 

WWE एक ऐसा नाम जिसे लगभग हर इंसान ने कही ना कही जरूर सुना होगा। The Great Khali उर्फ Dilip Singh Rana के wwe मे जाने के बाद बहुत तेजी से भारत मे लोग wwe जानने लगे और wwe Wrestling मे रुचि लेने लगे। The Great Khali उर्फ Dilip Singh Rana के wwe मे जाने के बाद भारत मे कई युवा रेसलर्स wwe मे जाने का सपना देखने लगें। खली के बाद भी कई indian wrestlers wwe मे गए। 


How-to-join-WWE

तो दोस्तो अगर आप का सपना है wwe मे जाने का या आप जानना चाहते हैं कि wwe मे India से कोई wrestlers कैसे जा सकता है तो ये पूरी जानकारी आज मै आप को देने वाला हूं। बने रहिए हमारे साथ। अगर आप wwe मे जाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आप की कद काठी काफी अच्छी होना चाहिए। आप mentally और Physically दोनों तरफ से आप मजबूत होने चाहिए। फिर उसके बाद बात आती है कि WWE को join कैसे करें। दोस्तो मै आप को बता दूं कि WWE मे जाने के 2 तरीक़े है। इन दोनों तरीकों से आप wwe मे जा सकतें हैं और आप WWE को join कर सकते हैं।  इन दोनों तरीकों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। 


WWE मे जाने का पहला तरीका।

पहला तरीका यह है कि अगर आप कद काठी काफी अच्छी है। तो आप रेसलिंग का कोर्स कर ले। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दूं की Professional Wrestling का कोर्स कराया जाता है। अगर आप इस कोर्स को Complete कर लेते हैं तो आगे चीजे आप के लिए आसान हो जाती है। इसके बाद आप छोटे बड़े रेसलिंग चैंपियनशिप मे हिस्सा ले और अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाएं। धीर धीरे बड़े बड़े wrestling Championship मे जाने की कोशिश करे।

यह भी पढ़ें:- 

WWE की शुरुआत कैसे हुई और किसने की।


बेहतरीन प्रदर्शन करते रहिए और अपने wrestling skills को निखारते रहिए। रेसलिंग के सभी दांव पेंच आप को अच्छे से आने चाहिए। WWE हमेशा बेहतरीन रेसलर्स की तलाश में रहता है। और ऐसे wrestlers पर अपनी नज़र बनाए रखता है। अगर आप Countinue बेहतर प्रदर्शन करते रहते हैं तो आप के प्रदर्शन को देखकर आप को WWE के द्वारा इन्वाइट किया जा सकता है। दलीप सिंह राणा जिन्हें उर्फ दा ग्रेट खली वो भी इसी तरीके से WWE मे गए थे। उन्होंने कभी भी WWE मे जाने के लिए आनलाइन आवेदन नहीं दिया था। WWE के द्वारा उन्हें खुद invite किया गया था। जिसके बाद उन्होंने WWE को join किया था। ये तो था पहला तरीका जिससे आप WWE join कर सकते हैं। 


WWE को join करने का दूसरा तरीका 

चलिए अब दूसरे तरीके की बात करते हैं। जिससे आप WWE join कर सकते हैं। इसमे आपको WWE join करने के लिए आनलाइन आवेदन करना पड़ता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको WWE Proformance Centre की वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। इस वेबसाइट पर आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। WWE मे जाने के बहुत सारे terms & Conditions है। इन सब पर आप को खरा उतरना पड़ता है। इन सब Terms & Conditions को आप recruit.wwe.com की वेबसाइट पर जा कर आप पढ़ सकते हैं।


आप WWE मे जाने के योग्य हैं या नहीं ये सब आप इस वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं। wwe मे जाने के लिए आप की उम्र कितनी होनी चाहिए इन सब चीजों की जानकारी आप को इस Website पर विस्तार से मिल जायेंगी। इस वेबसाइट पर आपको trail और fitness से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। WWE का परफॉर्मेंस सेंटर फ्लोरिडा में स्थित है। Online आवेदन करने पर आप को एक फार्म दिया जाता है। 


डब्ल्यू डब्ल्यू ई (wwe) मे जाने के नियम और शर्तें 

इस फार्म को आप को फिल करना होता है क्योंकि WWE एक बहुत बड़ी कम्पनी है। इस कम्पनी के अपने कुछ नियम  शर्तें और गोपनीयता है। इस फार्म मे आप से कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जैसे क्या आप ने रेसलिंग का कोर्स किया है? आप ने रेसलिंग का कोर्स कहां से किया है? आप को प्रोफेशनल रेसलिंग का कितने साल का एक्सपीरियंस है? आप ने अब तक किन किन चैंपियनशिप मे भाग लिया है? आप को कोई बीमारी तो नहीं है? 


इसके बाद wwe आप का crime record चेक करता है। आप का कोई भी criminal record नहीं होना चाहिए। इन सभी Process को पूरा करने के बाद अगर आप का आवेदन wwe द्वारा Accept कर लिया जात है तो फिर आप को wwe के द्वारा बुलाया जाता है। फिर wwe द्वारा आप का मेडिकल चेकअप कराया जाता है । आप का पूरा फिजिकल फिटनेस टेस्ट कराया जाता है। 


अगर आप यह सारे टेस्ट पास कर लेते हैं तो आप WWE join कर सकते हैं। WWE join करने के बाद wwe wwe के Rule and Regulations के बारे में बताता है। आप को कुछ basic tips दिए जाते हैं। आप को training दी जाती है कि कैसे आप को Ring के अंदर Proformance करना है। Training के बाद wwe एक Contract sign करता है। Contract sign होने के बाद ही कोई wrestler wwe मे fight कर सकता है। तो दोस्तो उम्मीद है आप को अच्छे से समझ आ गया होगा कि कैसे आप WWE मे जा सकते हैं।


यह भी पढ़ें 👉

UFC क्या है और यूएफसी में कैसे जाएं।