IPL 2024 की Ticket Book कैसे करें।

How-to-Book-IPL-Matches-Tickets

IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। बीसीसीआई द्वारा सभी आईपीएल मैचों की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है। हर टीम के मैचों की ticket Price अलग-अलग रखी गई हैं। आईपीएल 2024 को लेकर क्रिकेट दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में दर्शक अपने मनपसंद  खिलाड़ियों को देखने के लिए आईपीएल 2024 की टिकटें को ऑनलाइन बुक करना शुरू कर दिए हैं।


चलिए जानते हैं आईपीएल 2024 की टिकट ऑनलाइन बुक कैसे करें।  आप Paytm insider और Book my Show दोनों जगहों से IPL 2024 की Ticket Book कर सकते हैं। Ticket Book करने से पहले Cancellation और  Refund Policy के बारे में जरूर जान ले।


IPL 2024 Match Ticket‌ Booking  Policy 


1. एक बार Tickets Booking हो जाने के बाद आप Booking Cancel नहीं कर सकते हैं। 


2. मैच बिना एक भी Ball फेंके Cancelled या abandoned होता है तो आप को Refund किया जायेगा। 


3. 2 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों के टिकट भी लगेंगे। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ एक वयस्क होना चाहिए अपनी टिकट के साथ। 


4. स्टेडियम के अंदर आप किसी भी प्रकार के नशीली पदार्थ,  अल्कोहल, इत्यादि नहीं ले कर जा सकते हैं। 


5. खाने पीने की चीजें भी आप बाहर से लेकर स्टेडियम में नहीं जा सकतें हैं। 


6. Organiser के पास अधिकार है। वह किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम में एंट्री देने से मना कर सकता है या किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय स्टेडियम से बाहर निकाल सकता है। 


7. Organiser के द्वारा आप की फोटो और आप के डाटा का इस्तेमाल प्रचार और मार्केटिंग गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। टिकट बुक करते ही आप इसके लिए सहमति दे देते हैं। 


8. स्टेडियम में बैठ कर आप को किसी भी प्रकार की Betting की अनुमति नहीं दी जाती है। 


9. एक बार टिकट बुक होने के बाद आप उसे upgrade नहीं कर सकते हैं। 


10. Flag और Banner के सिवा आप किसी भी प्रकार की वस्तुएं अंदर ले कर नहीं जा सकते हैं।


11. सिगरेट, धारदार हथियार, लाइटर, बीड़ी, ज्वलनशील पदार्थ, power Bank, माचिस , हेलमेट , Cameras , Cans, Coins , laptops, पालतू पशु इत्यादि ले कर आप को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। 


12  किसी धर्म, जाति या नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले पोस्टर बैनर ले कर जाना वर्जित है। 


13. Stadium में एंट्री करते समय टिकट आप के हाथ में होनी चाहिए। मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले से Entry होनी शुरू हो जाती है। 


14. Barcode से अगर किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है या आप की टिकट tempered हुईं हैं तो आप को Entry नहीं दी जायेगी। 


15. एक बार एंट्री होने के बाद आप स्टेडियम से बाहर नहीं जा सकते हैं। Organiser यह अधिकार रखते हैं कि किसी भी समय आप की और आप के बैग की सुरक्षा कारणों की वजह से तलाशीं ले सकते हैं। 


16. स्टेडियम में धूम्रपान वर्जित है। 


17. Ticket transferable नहीं होती है। ये टिकट आप ना तो Black कर सकते हैं और ना ही किसी को बेंच सकते हैं। 


Paytm insider से IPL 2024 Ticket Book कैसे करें।


Paytm insider से IPL 2024 की Ticket Book करने के लिए सबसे पहले आप को Paytm insider app को ओपन करना है। ऐप को ओपन करने के बाद आपको नीचे TATA IPL 2024 पर किल्क करना है। (नीचे चित्र में देखें)


IPL-Team-Match-ticket-price


आप को यहां पर सभी 10 टीमें दिखाई देंगी। आप जिस भी टीम का मैच देखना चाहते हैं उस पर क्लिक कर दें। आप जिस तारीख के मैच की टिकट बुक करना चाहते हैं। उस पर किल्क कर दें। अब आप Book Now पर क्लिक कर दें। (नीचे चित्र में देखें)


IPL-T20-Matches-tickets-price

अब आप यहां से अपनी मनपसंद और Available Seat Book कर सकते हैं। सभी सीटों की अलग-अलग रेट होते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं। 


Book my Show से IPL 2024 की Ticket Book कैसे करें


Book my Show app ओपन करके सबसे  पहले Google Account से sign-up ले। अब आप Sports वाले option पर किल्क कर दें। (ऐप में ऊपर की तरफ देखे) यहां आप को आईपीएल की सभी 10 टीमें दिखाई देंगी। आप जो भी मैच देखना चाहते हैं। उस पर किल्क करें। उसके बाद नीचे Book Now पर क्लिक करें। उसके बाद आप कितनी सीटें बुक करना चाहते हैं । वो सलेक्ट करें। आप अपनी सुविधा अनुसार और अपने बजट के हिसाब से अपनी बुक कर सकते हैं। टिकट की होम डिलीवरी के लिए अपना पिन कोड डाले।  Online Tickets Booking पर आप को कुछ Extra Charges भी देने पड़ते हैं। Payment करने से पहले आप चेक कर सकते हैं।


इसके अलावा आप IPL Teams की official website पर जा कर भी IPL matches की टिकटें बुक कर सकते। तो दोस्तो आप ये तीनों तरीकों से IPL 2024 की Ticket Book कर सकते हैं। उम्मीद आप को यह आर्टिकल पसंद आया होगा। 


Read More 👉


IPL Team मालिक पैसा कैसे कमाते हैं।