IPL Team मालिक पैसा कैसे कमाते हैं 

जैसा कि आप सब जानते हैं कि IPL दुनिया की सबसे बड़ी Cricket League है। IPL को दुनिया की सबसे महगी लीग मे से एक माना जाता है। और यह बात अब साबित भी हो चुकी है। IPL का मुकाबला सीधे तौर पर Australia की Big Bash league और Pakistan की Super League (PSL) से होता था। 


IPL-2024-Schedule- & -Time-table

पर अब Indian Premier League ने इन दोनों लीगों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। IPL का क्रेेेज़ पूरी दुनिया में किसी भी क्रिकेट इवेंट्स से बहुत ज्यादा है। 2024 के IPL के मिनी Auction में आस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क को Kolkata Knight Riders ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीद कर सब को हैरान कर दिया था। 


अगर IPL में खिलाड़ी इतने महंगे बिकते हैं तो उस का कारण यह है कि IPL में पैसा बहुत है। आईपीएल में पैसों की बारिश होती है। IPL में पैसों की बारिश होने का कारण है IPL का Global Brand बनना। आज दुनिया भर में IPL को जाना जाता है। इसलिए बड़ी से बड़ी कंपनियां IPL में पैसा लगाने को तैयार रहती है। बड़े से बड़े खिलाड़ी भी IPL में खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं। आईपीएल के स्टारडम का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि खलाड़ी अपने देश के  इंटरनेशनल मैचों को छोड़कर IPL खेलने भारत आते हैं।


आईपीएल इस समय अपने पूरे चरम पर है। IPL Match के दौरान पूूूरा स्टेडियम खचाखच भरा होता है। पर क्या आप को पता हैं। IPL Team मालिक पैसा कैसे कमाते  है ।अगर आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको  बताएंगेे कि IPL team मालिक पूरे एक सीजन मे कितना पैसा कमाते है और किस किस तरीकों से ये IPL Franchise पैसा कमाते है।


यह भी पढ़ें 👉

इस साल होने वाले IPL का पूरा Schedule यहां देखें।


IPL Team मालिक किन किन तरीकों से पैसा कमाते हैं। 


Sponsors :- अगर बात की जाये IPL Team मालिकों के Major Source of Income की तो वो है। Sponsors , खिलाड़ी जो भी जर्सी पहनते हैं। उस पर अलग अलग कंपनी के नाम लिखे होते हैं। इसके साथ ही मैदान पर भी  कई कंपनियों के बैनर लगे होते हैं। और भी कई तरह से कई कंंपनियो के प्रचार मैैैदान पर होते हैं। ये IPL Team Owners के Major Source हैै इनकम केे। इनसे टीम मालिकों को बहुत फायदा होता है। इनसे उनको बहुत पैसा मिलता है।


Ground Stall :- जिस भी मैदान पर मैच होता है। उदाहरण के लिए अगर मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में मैच है और वानखेड़े स्टेडियम होम ग्राउंड है Mumbai Indians का तो जो भी स्टाल लगेगा उस ग्राउन्ड पर उस स्टाल का पैसा भी Mumbai Indians के टीम मालिक के पास जायेगा।


Ground Ads :- आप ने देखा होगा चौका लगने पर जब गेंद जाती है तो बाउंड्री पर पूरे गोले मे विज्ञापन लगे होते है और पूरे मैदान पर बड़ेें बडें बैनर लगे होते है। आईपीएल टीम मालिकों को इस विज्ञापन से भी अच्छी खासी कमाई होती है।


Tv & Digital Rights:- Television और Digital Rights बेच कर भी IPL Owners को काफी पैसा मिलता है। 2023-2027 तक के डिजिटल राइट्स और टेलिविजन राइट्स 48390 करोड़ में बेचें गये है। Digital Rights Viacom (Reliance) और Television Rights Star के पास है। 


Promotion :- कंपनियां फ्रेंचाइजी को अपने ब्रांड का प्रमोशन करने के लिए पैसा देती है। फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों से इन ब्रांड का प्रमोशन करवातीं है। फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के टी-शर्ट, ग्लव्स, हेलमेट, बैट बेंच कर भी पैसा कमाती है। इसके अलावा कुछ रिटेल आउटलेट्स से भी फ्रेंचाइजी की पार्टनरशिप होती है। वहां से भी इन्हें मोटा पैसा मिलता है। 


Match Tickets :- मैच की टिकटें बेचकर भी फ्रेंचाइजी पैसा कमातीं है। घरेलू टीम को टिकट बिक्री का 80 फीसदी पैसा मिलता है। इसके साथ ही prize 🏆 Money भी होती है। 2023 में टाईटल जीतने वाली टीम Chennai Super King को 20 करोड़ रुपए Prize 🏆 Money के रूप में मिलें थे। तो वहीं रनर अप Gujarat Titans को 13 करोड़ रुपए मिले थे। तीसरे स्थान पर रहने वाली Mumbai Indians को 7 करोड़ रुपए और Lukhnow Super Giant को 6.5 करोड़ रुपए मिले थे। 


इसके अलावा Media Rights , Titile Sponsor से भी IPL Team मालिक पैसा कमाते है। उम्मीद है आप को यह जानकारी मिल गई होगी की IPL Team मालिक पैसा कैसे कमाते हैं। दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको भी कोई ऐसा तरीका पता है जिससे ये आईपीएल टीम के मालिक पैसा कमाते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


यह भी पढ़ें 👉

IPL Match की Tickets Online कैसे बुक करें।