CNC और VMC मशीन में क्या अंतर होता है।

CNC-aur-VMC-Machine-Definition

अगर आप Auto Parts Manufacturing  इंडस्ट्री में काम करते हैं , तो आप CNC और VMC मशीनों के बारे में तो जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते हो तो कोई बात नहीं, इस आर्टिकल में हम आपको CNC और VMC मशीनों के बारे में विस्तार से बताएंगे। कई बार लोग CNC और VMC मशीनों को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। कि CNC Machine किसे कहते हैं और वीएमसी किसे कहते हैं। कई ऑपरेटर CNC और VMC के बीच के अंतर को नहीं समझ पाते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपके सारे  डाउट क्लियर करूंगा कि CNC और VMC मशीन मेंं क्या अंतर होता है।


CNC Turning Center मशीन लेथ मशीन जो कि मैनुअली हैंडल की जाती थी। उसका Updated Version था । Turning Centre Machine ऑटोमेटिक मूव करती है।  CNC Machine को इतना अपडेटेड बनाने के बाद भी  Auto Parts Manufacturing industry की सभी जरूरतों को पूरा नहीं किया जा सकता था। CNC पर कई ऐसे ऑपरेशन थे जो वर्क पीस पर अभी भी नहीं किए जा सकते थे। इसलिए VMC Machine बनाईं गई। VMC मशीन CNC मशीन का ही अपडेटेड वर्जन है। सीएनसी मशीन होरिजेंटल बेस पर काम करती है। जबकि VMC मशीन वर्टिकल बेस पर काम करती है।  चलिए अब CNC और VMC मशीनों के बीच के अंतर को समझते है। 


CNC और VMC मशीन में Basic अंतर 


1. Cnc machine में tool Movie करता है। 

Vmc Machine में tool fixed होता है।


2. CNC Horizontal line पर काम करतीं हैं। 

VMC Vartical Line पर काम करतीं हैं।


3. CNC Machine में Component को सपोर्ट करने के लिए Centre Punch होता है।

जबकि VMC मशीन में को Center punch नहीं होती है। 


4. CNC Machine के Turret में 10 या 12 tool होल्डर होते हैं। 

जबकि VMC में आप 30-40 टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


यह भी पढ़ें 👉

7 QC Tools क्या होते हैं और यह कैसे काम करते हैं।


5. CNC Machine पर हम Turning करते हैं।

जबकि vmc पर Drilling और Milling करते हैं। 


6. Vmc Machine में Pallate होते हैं।‌

सीएनसी मशीन में  यह नहीं होता है। 


7. CNC Machine मे मुख्य रूप से X और Z Axis  होते हैं।

जबकि Vmc Machine X , Z और Y Axis होते हैं। कई VMC Machine में A और B Axis भी होते हैं। 



CNC और VMC Machine में Axis का फर्क


CNC Machine में दो Axis X ,Z होते हैं। CNC मशीन में Z आगे पीछे और X ऊपर नीचे होता है। VMC Machine मे 3 एक्सेस X,Y,Z होते हैं। VMC Machine में X दाएं और बाएं होता है। Y आगे पीछे होता है , और Z ऊपर नीचे होता है। वीएमसी मशीन में जरूरत के मुताबिक 2- axis और जोड़े जा सकते हैं। सीएनसी मशीन में ऐसा नहीं किया जा सकता है। सीएनसी मशीन में सिर्फ Center में ही Drilling की जा सकती है जबकि वीएमसी मशीन में Workpiece पर कहीं पर भी Drilling की जा सकती है।


CNC और Vmc दोनों ही कंप्यूटराइज मशीन होती हैं।  दोनों के काम काफी हद तक अलग-अलग होते हैं। वीएमसी  सीएनसी का ही अपडेट माॅडल है। हर इंडस्ट्रीज अपनी जरूरत के हिसाब से इन मशीनों का उपयोग करते हैं। कई ऐसी इंडस्ट्री होती है। जहां सिर्फ CNC मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाता है वहीं कुछ ऐसी इंडस्ट्री भी होती है। जहां पर सिर्फ वीएमसी मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। तो कुछ ऐसी इंडस्ट्री भी होती है ।


जहां CNC और VMC दोनों ही मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। हर कंपनी अपनी प्रोडक्शन और कंपनी में बनने वाले Auto Parts के अनुसार इन मशीनों का चयन करती हैं। क्योंकि दोनों ही मशीनें में अलग-अलग तरह के Auto Parts बनाए जा सकते हैं। CNC और VMC के अलावा भी बहुत सारी ऐसी कंप्यूटराइज मशीनें हैं। जो आजकल प्रोडक्शन इंडस्ट्रीज में यूज होती हैं। जैसे VTL और HMC इन मशीनों के बारे में मैं अपने आने वाले आर्टिकल में बताऊंगा। उम्मीद करते हैं आप को समझ आ गया होगा कि CNC और VMC मशीन में क्या अंतर होता है 


यह भी पढ़ें :- 

Auto Parts सेक्टर में इस्तेमाल होने वाली सभी Gauges और Instrument