गाड़ी के नंबर प्लेट से मालिक का पता कैसे लगाएं।

How to find-the-owner-of-a-vehicle-from-its-number-plate
 आज के इस आर्टिकल में हम यह जानेंगे की किसी भी प्रकार की गाड़ी के नंबर प्लेट से मालिक का  पता कैसे लगाएं । किसी भी vehicle की डिटेल्स नंबर प्लेट से निकालने के लिए हमारे पास दो तरीके होते हैं। पहला है की आप RTO की वेबसाइट पर जा कर डिटेल्स पता कर सकते हैं और दूसरा यह है कि आप Play Store से RTO का ऐप डाउनलोड कर लें । इस ऐप से आप बड़ी आसानी से किसी भी गाड़ी की डिटेल्स पता कर सकते हैं। RTO की official website https://parivahan.gov.in/ हैं। आप इस वेबसाइट पर विजिट करके डिटेल्स पता कर सकते हैं। ऐप से डिटेल्सदोस्तों कैसे निकालें इसके बारे में नीचे बताया गया है। तो मैं आप को ऐप वाले तरीके के बारे में बताऊंगा की कैसे आप किसी भी गाड़ी के नंबर प्लेट से उसके मालिक का पता लगा सकते हैं। इस ऐप की और भी खासियत है। चलिए जानते हैं। इस App से हम गाड़ी के मालिक का नाम , उसके शहर का नाम ,  गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कब हुआ, गाड़ी का माॅडल , Engine number इसके अलावा भी बहुत कुछ आप इस ऐप के जरिए देख सकते हैं।


गाड़ी के डिटेल्स पता करने की जरूरत क्यों पड़ती है। 


  • कई बार राह चलते झपटमार हमारा फोन , पर्स , गले की चेन या कोई अन्य कीमती सामान छीन भाग जाते हैं। अक्सर लोग इस झपटमारी का शिकार होते रहते हैं। कई बार हम उन झपटमारों के Bike का Number याद कर लेते हैं। पर फिर भी पुलिस में कम्पलेंट करने से कतराते हैं। ऐसे में यह ऐप आप के बहुत काम आता है। आप खुद गाड़ी के नंबर से उस गाड़ी के मालिक तक पहुंच सकते हैं। 


यह भी पढ़ें :- 



कई बार हम किसी से कोई Car / Bike या कोई  Vehicle खरीदते हैं तो बेचने वाला हमें सही जानकारी नहीं देता। जैसे हमें गाड़ी की सही उम्र हमसे छुपाने की कोशिश करता जिससे वह महंगे कीमत पर 2nd Hand  गाड़ी बेच सकें। तो ऐसे में आप इस ऐप की मदद से आप गाड़ी के बारे में गाड़ी के नंबर से सारी जानकारी पता कर सकते हैं और धोखे के शिकार होने से बच जाते हैं।


RTO ऐप से  किसी भी vehicle की Details कैसे पता करें। 


1. सब से पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के इस ऐप को install कर लें। आप चाहें तो इस ऐप को Play Store से भी Download कर सकते हैं। पर Play Store पर बहुत सारी Fake  ऐप भी होती है। इसलिए आप सही ऐप ही install करें।  इसके लिए हम नीचे आपको सही ऐप की लिंक मुहैया करा रहें। ऐप install करने के लिए यहां क्लिक करें।


2. Download करने के बाद bike , car , truck ,bus भी गाड़ी के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। उस पर किल्क करें।


3. अब आप उस वाहन का नंबर डाल कर Search पर किल्क करें।


4. SEARCH करने के बाद उस वाहन की सभी जानकारी आपको मिल जाएगी।


इस ऐप के और भी हैं फायदे।


1. इस ऐप से आप bike , Car , Tractor , Bus , Truck इन सब गाड़ियों की जानकारी उनके नंबर प्लेट से जान सकते हैं। 


2. इस ऐप से आप अपने Licence की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप अपने लाइसेंस का स्टेटस रिपोर्ट जान सकते हैं। आप का लाईसेंस कब तक वैलिड है। यह भी आप इस ऐप पर देख सकते हैं।


3. इस App से आप हर राज्य का vehicle रजिस्ट्रेशन कोड देख सकते हैं। जैसे पंजाब का PB है। उसके बाद आप इस ऐप किसी भी शहर का कोड देख सकते हैं। जैसे पंजाब के लुधियाना शहर का कोड PB10 हैं।


4. इस ऐप की मदद से आप RTO Exam की तैयारी भी कर सकते हैं।


5. इसमें आप को सभी Traffic Rules के बारे में भी बताया गया है।


6. Traffic Signal के बारे में भी इस ऐप में विस्तार से जानकारी दी गई।