Vernier Caliper क्या है।

What-is-Vernier-Caliper

Vernier Caliper किसी भी चीज को मापने का एक यंत्र है। ज्यादातर इसका उपयोग Metal Work , industry या किसी कम्पनी में होता है। इससे ज्यादातर मेटल की बनी वस्तुओं को नापा जाता है। Vernier Caliper का ज्यादा इस्तेमाल Engineering works में होता है। Auto Parts Production कम्पनियों में इसका मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है। Auto Parts के Dia , thickness आदि नापने के लिए मुख्य रूप से Vernier Caliper का ही इस्तेमाल किया जाता है। 


Vernier Caliper अनेक रूप और आकार में बाजार में उपलब्ध है। आजकल सही और सटीक साइज को मापने के लिए Digital Vernier Caliper का उपयोग किया जाता है। Vernier Calliper मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। पहला है Manual और दूसरा है Digital  Manual Vernier Caliper की तुलना में Digital Vernier Calliper को पढ़ना आसान होता है। Vernier Calliper का एक पैमाना स्थिर होता है और दूसरा प्वांइट चल होता है। Digital वर्नियर कैलिपर का Least Count 0.01 MM होता है। Manual वर्नियर कैलिपर का Least Count 0.02 MM होता है। Least Count का मतलब यह है कि कम से कम हम कितना साईज चेक कर सकते हैं। 


Vernier Caliper कितने प्रकार के होते हैं 

(1) inside Caliper

(2) Outside Caliper

(3) Divider Caliper

(4) Oddleg Caliper

(5) Vernier Caliper

(6) Dial Caliper

(7) Digital Caliper

(8) Micrometre Caliper


Vernier Caliper के सभी Parts के नाम 


(1) भीतरी जबड़े :- किसी वस्तु का अन्दर का व्यास या डाया नापने के लिए।


(2) बाहरी जबड़े :- किसी वस्तु का बाहर का व्यास या मोटाई नापने के लिए।


(3) गहराई माप :- किसी वस्तु या Dia या Bor का गहराई  (Depth) नापने के लिए।


(4) मुख्य पैमाना :- इस पर  मिमि (mm)  के निशान बने होते हैं।


(5) मुख्य पैमाना :- इस पर इंच और उसके छोटे भाग के निशान बने होते हैं।


(6) वर्नियर पैमाना :- यह मुख्य पैमाने से 1/10mm का साईज बताता है।


(7) वर्नियर पैमाना :- यह ऊपर बताए गए को इंच में पढ़ता है।


(8) Retainer :- इसे कस देने पर Vernier Caliper के जबड़े लाॅक हो जातें हैं। मापने के बाद भी हिलने जुलने पर भी माप नहीं बदलता है।


उम्मीद है दोस्तों आपको जानकारी हो गई होगी की What is Vernier Caliper और वर्नियर कैलिपर क्या काम करता है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है। 


यह भी पढ़ें :- 

CNC Machine के M Codes की पूरी जानकारी।