सतपाल महाराज का जीवन परिचय |Satpal Maharaj Biography in Hindi 

Satpal-Ji-Maharaj-Biography-in-Hindi

Satpal Maharaj का असली नाम  Satpal Singh Rawat था। परंतु अब सतपाल सिंह रावत सतपाल महाराज के नाम से जाने जाते हैं। सतपाल महाराज मैजूदा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। सतपाल महाराज BJP के नेता हैं। चलिए जानते हैं सतपाल महाराज का जीवन परिचय (Satpal Maharaj Biography)

सतपाल महाराज का जन्म और शिक्षा 


सतपाल महाराज का जन्म 21 सितंबर 1951 को कनखल उत्तर प्रदेश में हुआ था। जो अब उत्तराखंड के देहरादून शहर में स्थित है। इन्होंने अपनी पढ़ाई St. George's College, Barlow Ganj, Mussoorie से की है। सतपाल महाराज Science  के Student रहे हैं। महाराज जी की Science काफी दिलचस्पी हैं। 

सतपाल महाराज के माता-पिता 


Satpal Maharaj के पिता का नाम योगीराज परमसंत श्री हंस जी महाराज है और माता का नाम जगत जननी राजेश्वरी देवी है। महाराज जी के पिता एक बहुत बड़े आध्यात्मिक गुरु थे। वो लोगों के बीच सत्संग प्रवचन किया करते थे। हंस जी महाराज के पंचतत्वों में विलीन होने के बाद उनकी धर्मपत्नी माता राज राजेश्वरी ने उनके सत्संग प्रवचन के कार्य को आगे बढ़ाया। कोलकाता, मुम्बई और दिल्ली जैसे बड़े बड़े शहरों में माता जी ने अपने सत्संग का प्रचार और प्रसार किया। 

सतपाल जी महाराज की पत्नी और पुत्र 

सतपाल जी महाराज की पत्नी का नाम Amrita Rawat है। अमृता रावत भी राजनीति में रह चुकी है। सतपाल महाराज के दो पुत्र हैं। छोटे पुत्र का नाम सुयश महाराज और बड़े पुत्र का नाम श्रद्धेय महाराज। दोनों पुत्रों का विवाह हो चुका है। श्रद्धेय महाराज की शादी कानपुर में हुई है। उनकी पत्नी का नाम आराध्य (प्रिया) हैं। सुयश महाराज की शादी मध्यप्रदेश के रीवा में हुई है। उनकी पत्नी का नाम मोहिना है। मोहिना शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। 

Satpal Ji Maharaj के भाई 

सतपाल जी महाराज 4 चार भाई है। इनके भाईयों के नाम हैं। भोले जी , प्रेम रावत , राजा जी (बाल योगेश्वर)। प्रेम रावत जी भी सतपाल महाराज की तरह ही एक आध्यात्मिक गुरु है। कई शहरों में इनके आश्रम है। प्रेम रावत जी अमेरिका में रहते हैं और वहीं पर उन्होंने शादी की है। उनकी पत्नी का नाम Marolyn Rawat है। भोले जी महाराज भी अब विदेश में रहने लगे। उनकी पत्नी का नाम मंगला रावत है। बाल योगेश्वर के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 
 
यह भी पढ़ें 👉


सतपाल महाराज का आध्यात्मिक जीवन 

Satpal Maharaj को आध्यात्मिक गुरु की गद्दी विरासत में मिली है। सतपाल महाराज के पिता जी योगी राज परम संत श्री हंस जी महाराज भी एक आध्यात्मिक गुरु थे। बड़े पुत्र होने के कारण सतपाल जी महाराज ने हंस जी महाराज की विरासत को आगे बढ़ाया और देश विदेश में अपने अनुयायी बनाएं। 

दुनिया भर में महाराज जी के सत्संग कार्यक्रम होते रहते हैं। सतपाल महाराज की एक संस्था है। जिसका नाम मानव उत्थान सेवा समिति है । महाराज जी इस के संस्थापक हैं। महाराज जी को मानने वाले उनके भक्त दुनिया भर में फैले हुए हैं। महाराज जी का प्रभाव नेपाल देश में भी है। काफी संख्या में Satpal ji Maharaj के भक्त नेपाल देश से भी है। 


Satpal Ji Maharaj के आश्रम और प्रवचन 

सतपाल महाराज के आश्रम लगभग सभी राज्यों में है। जहां पर सतपाल महाराज के शिष्य हर रविवार को सत्संग प्रवचन करते हैं। सतपाल महाराज के भी सत्संग अलग अलग शहरों में आयोजित किए जाते रहते हैं। हरिद्वार में स्थित प्रेम नगर आश्रम में साल दो बार 13 अप्रैल और 21 सितंबर को सत्संग प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें स्वयं महाराज जी पूरे परिवार के साथ सत्संग प्रवचन करते हैं। दिल्ली में भी महाराज जी के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। पंजाबी बाग, नई दिल्ली में महाराज जी एक आश्रम है जहां पर उनका प्रिंटिंग प्रेस है। यहां पर मासिक पत्रिका छापीं जाती है। 

सतपाल महाराज का राजनीतिक सफर


महाराज जी member of parliament और Agriculture Minister रह चुके हैं। Satpal ji Maharaj की पत्नी अमृता रावत भी उत्तराखंड सरकार में Agriculture Minister है और MLA रह चुकी है

Satpal_Maharaj ने उत्तराखंड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  एक सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने उत्तराखंड के अलग राज्य के निर्माण के लिए तत्कालीन प्रधान मंत्री एच डी देवेगौड़ा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु के दरवाजे खटखटाए थे।

वे चौबट्टाखाल निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए।  उन्होंने राजपाल सिंह बिष्ट को 7354 वोटों से हराया।


उन्हें गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से चुना गया।  उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजपाल सिंह रावत पी.वी.एस.एम., वी.एस. एम। को हराया।  बाद में वे रेल मंत्रालय के लिए परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने।वे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एआईसीसी समन्वयक बने।उन्होंने पौड़ी गढ़वाल से उपचुनावों में चुनाव लड़ा। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल से लोकाभा चुनाव जीता।

सतपाल महाराज की सम्पत्ति और पसंद 

सतपाल जी महाराज की कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपए है। शौक की बात करें तो महाराज जी को Reading, Writing, Travelling पसंद है। रंग गेहुंआ है। मनपसंद Politician Atal Bihari Vajpayee जी है। मनपसंद पहनावा कुर्ता पायजामा बास्केट के साथ। पहाड़ी टोपी लगाना भी पसंद करते हैं। कई कार्यक्रम में महाराज जी को पहाड़ी टोपी पहने हुए देखा गया है।

सतपाल महाराज की शारीरिक बनावट 

महाराज। महाराज जी की उम्र 2024 के अनुसार 72 साल है। महाराज जी की लम्बाई 5 फुट 8 इंच है। महाराज जी का वजन 78 किलोग्राम है। महाराज जी का रंग गेहुंआ है। 


सतपाल महाराज सम्पर्क सूत्र 


सतपाल जी महाराज का पता और सम्पर्क नम्बर
महाराज जी का ई-मेल एड्रेस है Email Id connect@satpalmaharaj.in  , 
Number Telephone.: 011-23326623 
Mobile No.: 09013180355 
Fax No.: 011-23326624 , 

यह भी पढ़ें 👉