घर बैठें 10th और 12th की नई Marksheet निकलवाएं 
Marksheet-Certificate-Download-duplicate

दोस्तों अगर आप स्टूडेंट है तो आज की ये जानकारी आप के बहुत काम आने वाली हैं। क्यों कि इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं की घर बैठें 10th और 12th की नई Marksheet कैसे निकलवाएं। दोस्तों कई बार हमारी 10th , 12th की Mark Sheet खो जाती है। ऐसी आप ने बहुत सारी ख़बरें सुनी होगी। इस का एक कारण यह है कि युवाओं को नौकरी की तलाश में एक शहर से दूसरे शहर में जाना पड़ता रहता है। ऐसे में कई बार बस में या ट्रेन में उनका बैग चोरी हो जाता है या छूट जाता है।


दूसरा कई बार हमारी MarkSheet फट जाती या काफी पूरानी हो जाती है। अगर आप के साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो आप को अब बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। क्यों कि हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने 10th और  12th की Mark Sheet नई निकलवा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे और इसके लिए आपको क्या करना है।


10th और  12th Marksheet घर पर मंगवाने का पूरा प्रोसेस 

सबसे पहले आप को इस cbse.gov.in वेबसाइट पर जाना है। इस लिंक पर क्लिक कर के भी आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

1. यहां आपको मुख्य वेबसाइट (Main Website) लिखा हुआ दिखाई देगा। इस पर आप को किल्क करना है।

2. अब एक पेज ओपन होगा उसे आप को Scroll down करते हुए नीचे आना है।

3. नीचे आप को Board Examination लिखा दिखेगा। आप को इस पर किल्क करना है।
 
4. यहां आपको कई सारे option दिखाई देंगे, आप‌को‌ Duplicate Documents & Correction in Particulars पर किल्क करना है।

5. अब आप को Procedure And Application पर किल्क करना है।

6. Procedure And Application Form Relating to Correction/ Duplicate/Triplicate Copy Of Documents  पर आप को किल्क करना है।

7. अब वही पर आप को Duplicate लिखा दिखेगा, आप‌को इस‌ पर किल्क कर देना है।

8. अब अगला पेज ओपन होगा, यहां आपको Countinue पर किल्क करना है।

9. अब यहां आप से पूछा जाता है कि आप अपने Marksheet को Printed में चाहते हैं या Digital में। साथ ही में आप को Charges भी बताएं गए हैं।

10. अगर आप को Printed marksheet चाहिए तो आप को Printed कर किल्क कर देना है।
 
11. अब एक फार्म टाइप का पेज ओपन होगा। यहां आपको कुछ Basic Details भरना है। 

12. सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको Search पर किल्क करना है।

अब आप यहां से अपनी Marksheet को Download कर सकते हैं और उसे अपने घर पर पोस्ट के जरिए मंगा भी सकते हैं। इस के लिए आपको कुछ Charges भी देने पड़ते हैं। तो दोस्तो उम्मीद है कि आप अच्छे से समझ गए होंगे की आप घर बैठें 10th और 12th की नई Marksheet कैसे निकलवाएं 

यह भी पढ़ें:-