Voter Id Card Online Status Check कैसे करें। 

Voter-id-Card-Status-Check

जैसा की हम सब जानते हैं की हमारे देश मे हर तीसरे चौथे महीने कोई ना कोई चुनाव होते ही रहते हैं। हम इन चुनावों मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लेते हैं। पर कई बार कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि वो vote डालने मतदान केंद्र तो पहुंच जाते हैं। लम्बी लम्बी लाईनों मे खड़े हो कर अपनी बारी का इंतेजार करने के बाद जब आप का नंबर आता है तो वहां पता चलता है की आप का नाम तो Voter list मे है ही नहीं। ये समस्या उन लोगों को ज्यादा आती है जो लोग पहली बार वोट देने जा रहे होते हैं या उन्होंने Voter ID Card के लिए हाल ही मे आवेदन किया होता हैं।


इसलिए आप भी मतदान केंद्र पर जाने से पहले ही ये चेक कर ले की आप का नाम वोटर लिस्ट मे है या नहीं, इसके लिए मै आप को तीन तरीके बताने जा रहा । जिससे आप आसानी से चेक कर पाएंगे की आप का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, अगर है तो आप का वार्ड कौन सा है , आप का मतदान केंद्र कहा है। जहा आप वोट डाल सकते हैं। अगर आप ने वोटर आईडी कार्ड के लिए Online आवेदन किया है तो आप ये भी चेक कर सकते हैं कि आप का Voter ID Card बना है या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर बैठे Online अपने Voter ID Card का Status Check कर सकते हैं। 

Voter ID Card Status Online Check करने का तरीका 

Voter id card Status Check करने के तीन तरीके हैं। सब से पहले आप को इस electoralsearch website पर जाना है। यहा आपको तीन आप्शन दिखाई देंगे। Search By  Details, Search By Epic, Search By Mobile Number, यह आप को तीन तरीके दिए गए । अपना Voter ID Card Status चेक करने के लिए। तीनों तरीको के बारे में मै आप को विस्तार से बताऊंगा चलिए जानते हैं।

1. Search By Details कर किल्क करने के बाद आपको कुछ काॅलम दिखाई देंगे इन काॅलम को नीचे बताएं गए तरीके से भरें।

1. Select Your State मे आप को अपना State Select करना है।

2. Select Language मे आपको अपनी भाषा को चुनना है। जिस भाषा मे आप मे आप सारे काॅलम भरना चाहते हैं।
Personal Details मे

3. First Name मे आपको अपना नाम लिखना है।
4. Surname इस मे आपको अपना सरनेम लिखना है, अगर है तो अगर नहीं है तो आप इसे खाली भी छोड़ सकते हैं।

5. Relatives First Name इसमें आप को अपने पिता का या पति का नाम लिखना है।

6. Relatives Last Name इसमें आपको अपने पिता या पति के सरनेम लिखना है।

7. Date of birth इस काॅलम मे आप को अपना जन्म तारीख लिखना है।

8.  Age इसमें आपको अपनी उम्र लिखना है।

9. Gender इसमें आप को अपना Gender सलेक्ट करना है।

10. District इसमे आप को अपना District सलेक्ट करना है।

11 Assembly Constituency इस मे आपको Assembly Constituency सलेक्ट करना है।

12 Captcha Code इसमे जो Captcha Code दिखाई दे रहा है। उसे Enter Captcha Code मे लिख दें।

13 अब Search Button पर किल्क कर दें।

Search button किल्क करते ही आप के Voter id Card की पूरी जानकारी आप के सामने आ जायेगी। आप के Voter ID Card का स्टेटस क्या है अभी बना है या नहीं बना ये सारी जानकारी आप को यहां मिल जायेंगी।

हां हो सकता है ये पूरा Process आप को काफी लम्बा लगे इसलिए चलिए अब दूसरे तरीके की बात कर लेते हैं। अब आपको Search By Epic पर किल्क करना है।

1. अब यहा सबसे पहले आप को अपनी Language Select करना है।

2. Epic Number यहां पर आपको अपना Epic Number डालना है।

3. State यहां पर आपको अपना State Selet करना है।

4. Captcha Code यहां Captcha Code Fill करना है।

5. Search Button पर किल्क कर के आप अपना Voter ID Card का Status चेंक कर सकते हैं।

इस तरीके से भी आप अपना Voter ID Card Status चेंक कर सकते। एक और तरीका है जिससे आप Voter ID Card Status चेंक कर सकते हैं चलिए जानते हैं। अब आपको Search By Mobile वाले option पर आपको किल्क करना है।

1. State इसमें आपको अपना State Select करना है।

2. Select Language इसमें आपको अपनी Language Select करनी है।

3. Mobile Number यहां आप अपना Mobile Number डालना है। यहां वही Mobile Number डालना है जो नंबर आप का लिंक हैं।

4. Send OTP Mobile Number डालने के बाद आपको Send OTP पर किल्क कर देना हैं। आप के नंबर पर एक OTP आयेगा उस OTP को यहां फिल कर देना हैं।

5. Captcha Code यहा आपको Captcha Code Fill कर देना हैं।

6. Search button पर किल्क कर देना हैं। अब यहां आप अपनें voter ID Card का Status Check कर सकते हैं।

तो दोस्तो यह थे वह तीन तरीके जिस से आप अपना Voter ID Card Status Online check ✅ कर सकते। इन तरीकों से आप अपने I'd Card से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉