Top 10 Best Student Life पर आधारित Webseries 

Best-web-series-for-students

1. Aspirants :- ये web series तीन UPSC Aspirants दोस्तों की कहानी हैं। तीनों दोस्त UPSC पास करने का सपना लेकर दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में कोचिंग कर रहे हैं। तीनों दोस्तों का अपना अपना एक बैकग्राउंड है। लेकिन हाॅस्टल के लाइफ़ की कहानी सेम हैं। वही कमरे की प्रोब्लम, संघर्ष , एग्जाम की चिंता , नौकरी की टेंशन। अपने रास्ते मे आने वाली सभी बाधाओं के बीच उन तीनों की दोस्ती को इस मे दिखाया गया है। IMDB Rating 9.2 हैं। आप इसे Amazon prime video पर देख सकते हैं। 

2. Kota Factory :- ये‌ कहानी कोटा के चारों तरफ घूमती है। राजस्थान का कोटा शहर पूरे देश कोचिंग मंडी के रूप में प्रसिद्ध है। यह भारत की पहली Black and white web series है। यह वेब सीरीज कोचिंग करने वाले विद्यार्थियों पर आधारित है।‌ जो बच्चों के दैनिक जीवन और उनकी समस्याओं को दिखाने का काम करतीं हैं। इसकी IMDB Rating 9.0 है। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं। 

3. College Romance :- यह वेब सीरीज College Days पर आधारित है। इस वेब सीरीज में आप को काॅलेज टाईम की मस्ती, कच्ची उम्र का प्यार , फैमिली प्रोब्लम, दोस्तों की मस्ती और अपने प्यार को पाने का जुनून देखने को मिलता है। इस वेब सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। यह सीरीज आप को काॅलेज के दिनों की प्यार मोहब्बत की याद दिलाती है। इस की IMDB Rating 8.3 है। इसे आप Sony liv पर देख सकते हैं। 

4. Flames :- यह वेब सीरीज आप को स्कूल के दिनों की याद दिलाती है। इस वेब सीरीज में आप को स्कूल के दिनों का रोमांस नजर आयेगा खास कर ट्यूशन वाला रोमांस। यह Web series एक युवा रोमांस की कहानी है जो एक रासायनिक प्रतिक्रिया के रूप में सामने आती हैं। इस वेब सीरीज की IMDB Rating 8.9  हैं। इसे आप Amazon prime पर देख सकते हैं। 

5. Hostel Daze:- यह web Series उन चार दोस्तों की कहानी है जो एक Hostle मे रहते हैं। वह सभी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है। Engineering Hostel के अंदर क्या क्या होता है यही सब इस वेब सीरीज में दिखाया गया है। इस वेब सीरीज की IMDB Rating 8.5 हैं। इस वेब सीरीज को आप Amazon prime video पर देख सकते हैं। 

6. What's Your Status :- what's your status 3 अलग-अलग लोगों की web series हैं। जो रिश्तों के 3 अलग-अलग चरणों से गुजर रहे हैं। Single Relationship Comitted इस वेब सीरीज मे आपको ड्रामा , काॅमेडी, रोमांस सब कुछ दिखेगा। इस वेब सीरीज की imdb rating 8.1 है। इसे आप jio Cinema पर देख सकते हैं। Student Life पर आधारित Best web series है। 

7. Im Mature :- ये वेब सीरीज तीन इम्मैच्योर लड़कों ध्रुव , चाचा, और चटनी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये तीनों लड़के हाई स्कूल के खत्म करने वाले है। वे किशोरावस्था के रोजमर्रा के उतार-चढ़ाव से निपटते हैं, जिसमें दोस्ती, पहला प्यार, दिल टूटना आदि शामिल हैं। ध्रुव 16 साल का लड़का है जिसे बड़ा होने की जल्दी है। इस वेब सीरीज की imdb rating 8.6 हैं। इसे आप Amazon prime पर देख सकते हैं। 

8. Engineering Girls :- यह तीन लड़कियों की कहानी है। यह वेब सीरीज उन तीन लड़कियों की काॅलेज लाइफ पर आधारित है। यदि आप एक अच्छे अभिनय के साथ सरल कहानी देखना चाहते हैं तो आप इस वेब सीरीज को देख सकते हैं। इस वेब सीरीज में आप काॅमेडी , ड्रामा सब कुछ देखने को मिलता है। कुल मिलाकर यह वेब सीरीज ठीक ठाक।‌ यह वन टाइम वॉच है तो एक बार इसे आप देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉