G 28 Code Reference Point | G 28 कोड की पूरी जानकारी

G 28 Code क्या है। G28 Reference Point

G28 (Reference Point) introduction
Code G28 के कारण अक्सर CNC Machine में Accident हो जाता है। इसका मुख्य कारण यह होता है कि आपरेटर मशीन को बिना Reference Point पर किए कई बार बीच से ही चला देता है। दूसरा कारण Accident का यह होता है कि जब मशीन का Power Off होता है फिर जब हम मशीन को On करते हैं तो बहुत जरूरी होता है कि मशीन चलाने से पहले  Reference Point पर कर लिया जाएं। पर अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो Machine का Accident हो जाता है।

अब सवाल यह उठता है कि ऐसा कैसे होता है। कि बिना Reference Point पर किए जब मशीन को चलाया जाता है तो वह मशीन में Accident हो जाता है। तो चलिए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है। सबसे पहले आप को यह बात समझ लेना चाहिए कि मशीन के पास अपना कोई दिमाग नहीं होता‌ है। हम जैसे Command Machine को देंगे मशीन वैसे ही काम करता है।

उदाहरण के लिए मान लिजिए एक आदमी है उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर उसे ऐसे जगह पर छोड़ दिया जाएं जहां वो कभी गया न हों। अब उस आदमी की आंखों की पट्टी को खोल कर उसे बोला जाएं कि अपने घर जाओ तो वह आदमी कन्फ्यूजन में पड़ जाएगा की कहा जाऊं। उस आदमी को यही समझ नहीं आयेगा की वह कहा है। जब आदमी को यही पता नहीं होगा की वह कहा है तो वह अपने घर कैसे जायेगा।
यह भी पढ़ें :-
Cnc Machine पर सुरक्षित काम करने के नियम और निर्देश।

Cnc Machine में Program बनाना सीखें।
यही हाल हमारे मशीन के साथ भी होता है। जब हम मशीन को बिना Reference Point पर किए बीच में से चला देते हैं तो मशीन को भी नहीं पता चलता है कि वह कहा पर खड़ी। मतलब उसके X Z Axis कितने MM Refrence Ponit से आगे खड़े हैं ये मशीन Calculate नहीं कर पाती फिर जब हम मशीन को चला देते हैं तो मशीन के X Z Axis पता नहीं चल पाता है कि उन्हें कितना आगे जाना है। फिर मशीन रैपिड मे आगे चली जाती है जो Cnc Machine में होने वाले Accident का कारण बनतीं है।


चलिए अब जानते हैं मशीन Home Position कैसे करते हैं। आप मशीन को दो तरह से Home Position कर सकते हैं। अगर आप Manual Mood में  Home Position कर रहे हैं तो आप दो तरह से कर सकते हैं। हर CNC Machine पर Home Position (Reference)  करने के लिए बटन दिए होते हैं। आप Home Mood पर X Z Axis की बटन दबा कर Machine को Refrence कर सकते हैं।

G28 (Reference Point) का इस्तेमाल Programming में कैसे किया जाता है।

Component (Work Piece) की Length के according G28 Code का उपयोग किया जाता है। अगर आप का Component (Work Piece) की लम्बाई ज्यादा है तो Program में हर  Tool Change होने से पहले G 28 Code लगाया जाता है। कई Program में Program के शुरू में और ऐंड मे G28 का इस्तेमाल किया जाता है। Program में जब हम  G28 Code का इस्तेमाल करते हैं तो X Axis को U से defined किया जाता है। इसी तरह Z Axis को W से defined किया जाता है।

यह भी पढ़ें :-
CNC Machine क्या है और यह कैसे काम करती है।

Lathe Machine क्या है और यह कैसे काम करती है।

Cnc Machine में कौन-कौन से Operation किए जा सकते हैं।

CNC Machine में कौन-कौन से Tools यूज किए जाते हैं।

M Codes Function की पूरी जानकारी हिन्दी में।

Cnc Machine के Keypad की पूरी जानकारी।

Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post