पेट के Stretch Marks को कैसे हटाएं

पेट के Stretch Marks को दूर कैसे करें।

जब महिला के पेट में बच्चा पलता है, तब उस महिला के पेट का आकर धीरे धीरे बढ़ने लगती है और स्त्री के पेट के नीचले हिस्से पर खिचाव होने लगता है। साथ ही प्रेग्नेंट लड़की की त्वचा भी पूरी खीच जाती है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिला के जांघो पर, कूल्हे पर और सीने के हिस्से पर भी काफी ज़्यादा दबाव पड़ता है।

बच्चे का जन्म होने के बाद अपने आप ही प्रेग्नेंट लड़की के अंगो पर से खिचाव कम होता है, वैसी ही लड़की की त्वचा पहले जैसी होने लगती है। बच्चे का जन्म होने के बाद त्वचा पहले जैसी तो हो जाती है लेकिन उस महिला के पेट के नीचले हिस्से में और दोनों जांघो और कूल्हे पर स्ट्रेच मार्क्स रह जाते है।
    Stretch-marks-ko-kaise-dur-kre
ज्यादातर स्त्रियों को ये स्ट्रेच मार्क्स बच्चे का जन्म होने के कुछ समय बाद अपने आप ही धीरे धीरे साफ़ हो जाते है। लेकिन बहुत बार ये स्ट्रेच मार्क्स अपने आप नहीं जाते है।
इसीलिए आज हम आप लोगों को कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे है। जिसका इस्तेमाल करके आप आप स्ट्रेच मार्क्स के निशानों से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है।

जैतून का तेल

अगर आप इस स्ट्रेच मार्क्स को मिटाना चाहती है, तो ओलिव ऑइल यानि की जैतून का तेल लीजिये और अपने स्ट्रेच मार्क्स इस जैतून के तेल से मालिश कीजिये। इस तेल से रोज़ाना मालिश करने से डिलीवरी के 30 से 45 दिन के अन्दर ही सभी स्ट्रेच मार्क्स के दाग चाले जाते है। जैतून के तेल से निशान तो जाते ही है साथ ही इससे आप प्रेग्नेंट लड़की की हड्डियों पर भी मालिश कर सकते है क्यूंकि इस तेल से हड्डियां भी मजबूत होती है।

आलू का रस

प्रेगनेंसी के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए सबसे पहले आलू को मिक्सर में पीसकर आलू का रस निकाल लीजिये। आलू का रस निकालने के बाद उस रस को खिचाव वाले निशानों पर लगा लीजिये। आलू का रस लगाने के बाद उसे सूखने के लिए छोड़ दीजिये। सूखने के बाद हलके गर्म पानी से धो लीजिये। ऐसा करने से कुछ ही महीनो में स्ट्रेच मार्क्स अपने आप ही साफ़ हो जायेगा।

जिलेटिन

दोस्तों अगर आप अपने आहार में जिलेटिन वाले भोजन को शामिल करने तो इससे कोलेजन का स्तर बढ़ता है। जिससे आपकी त्वचा में लचीलापन बढ़ने लगता है और स्ट्रेच मार्क्स घटने लगते हैं। इसके लिए आप सूप आदि का सेवन कर इसमें जिलेटिन पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से पाचन शक्ति दरुस्त होती है बेहतर नींद, जोड़ों के दर्द और घाव को भरने में सहायता प्रदान करता है।

पानी- स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। इसके लिए आप रोजाना सात से आठ गिलास पानी पिए। इससे त्वचा में नमी और रोम छिद्रों को पोषण प्राप्त होता है तथा आपकी त्वचा लचीली बनी रहती है और आपको यह समस्या नहीं होती है।

मालिश

तेल  दोस्तों जैसा कि आप जानते ही हैं सर्दियों का मौसम आरंभ हो चुका है ऐसे में आपकी त्वचा में मौजूद मृत कोशिका और स्ट्रेस मार्च को दूर करने के लिए आप शरीर पर तेल की मसाज भी कर सकते हैं। ये हमारे रक्त संचार को बढ़ाते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं। इसके लिए आप बादाम के तेल, विटामिन ई, तिल जैतून और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं से हमें निजात दिलाता है।

एग वाइट

 अंडे से एग व्हाइट को अलग कर लें और इस को एक स्मूथ क्रीम बनने फेटे, अब इस क्रीम को अपने ब्रेस्ट के नीचे के हिस्से में 30 मिनट तक लगे रहने दे, अब एक प्याज का जूस बना लें और उसे एक गिलास पानी में मिलाएं, अब इस प्याज के जूस से एग व्हाइट को साफ करें, इसको रोजाना दिन में एक बार करें।

नीम और हल्दी

मुट्ठी भर नीम की पत्तियां 4 कप पानी में उबालें अब इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा शहद मिला ले, इसे अच्छे से घोल लें और गरम-गरम ही इसे पी जाएं, कुछ महीनों के लिए इस उपाय को करते रहे, यह उपाय तभी करें जब आप बच्‍चों को फीड करना बंद कर चुकी हों।

अदरक

एक कप पानी में एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं और इस मिक्सचर को 10 मिनट तक गर्म करें, इस मिक्सचर को छान लें और धीरे-धीरे पिए, रोजाना दिन में 2-3 कप अदरक की चाय का सेवन करें।

दोस्तों क्या आपकी त्वचा पर भी स्ट्रेच मार्क्स के निशान है? कृपया कमेंट बॉक्स में लिखें ताकि हम आपको इसके बारे में अधिक जानकारी दे पाए।
यह भी पढ़ें :- 

Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post