संघर्ष करने वालों के लिए अनमोल विचार।
नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि बहुत से लोगों का पढ़ाई या किसी काम में मन नहीं लगता है। वो लगातार असफ़लता से नाखुश रहते हैं। तो उनके लिए आज हम कुछ ऐसे सफलतम व्यक्तियों के विचार आपको बताने जा रहे हैं। जिसको पढ़कर आप एक बार फिर अपनी जिंदगी के बारे में कुछ सोच समझ सकते हैं।
हार और जीत सफलता और सफलता जिन्दगी के दो पहलू हैं। अगर आज आप असफल हो रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप कभी भी अपनी जिंदगी में सफल नहीं हो सकते। जरुर हो सकतें हैं।
बस आप के अंदर लग्न और दृढ़ निश्चय होना चाहिए। अगर आप पूरी कोशिश करते हैं तो दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है जिसे आप नहीं सकते हैं। ये बातें सिर्फ कहने और सुनने के लिए नहीं बल्कि जिन महान लोगों के बारे में मैं बात करने जा रहा हूं । उन लोगों ने इन बातों को अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हकीकत मे बदल दिया है। आइये इन महान लोगों के बारे में जानते हैं।
अगर आप भी बार बार असफल होने से निराश हो गए हैं तो इन महान लोगों के बारे में जरुर जान ले
APJ Abdul Kalam
मिसाइलमैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आजाद जब पहली बार पायलट के साक्षात्कार में गए तो वे असफल रहे लेकिन उन्होंने अगली बार इसकी पूरी तैयारी की और सफल रहे। कलाम साहब के नाम पर स्विट्ज़रलैंड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। दुनिया उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जानती है।
रिच डैड पुअर डैड मोटिवेशनल स्टोरी पढ़ें।
Bill Gates
विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स ने अपना स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं की थी। लेकिन आज उन्होंने अपने मेहनत और अपने शिक्षा के दम पर विश्व में एक नया मुकाम हासिल किया है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में आज बड़े-बड़े शिक्षित और डिग्रीधारक नौकरी के लिए तरसते हैं।
Sachin Tendulkar
किक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को कक्षा 8 में असफलता हाँथ लगी थी। कक्षा 10 की पढ़ाई के समय ही उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। वे पढ़ाई में आगे भले ही नहीं रहे लेकिन उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपना सबसे ऊंचा स्थान बनाया।
Amitabh Bachchan
इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन साहब को पहली बार आल इंडिया रेडियो के नौकरी के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म की दुनिया में अपना ऊंचा नाम बनाया। आज वे कई फिल्मों के लिए बैकग्राउंड आवाज भी देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने इंस्टाग्राम पर सिर्फ अमिताभ बच्चन को ही फॉलो करते हैं जबकि दूसरा अपनी बेटी को जो कि अभी कम उम्र की है।
Deru Bhai Ambani
भारत की सबसे समृद्ध कंपनी रिलायन्स के संस्थापक धीरूभाई अंबानी पहले पेट्रोल पंप पर काम किया करते थे। आज देश भर में रिलायन्स के कई पेट्रोल पंप हैं। उनके बड़े बेटे मुकेश अंबानी इस समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जबकि उनके छोटे बेटे अनिल अंबानी भारत के शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों में से हैं।
Dharmpal Gulati
महाशय धर्मपाल गुलाटी को कौन नहीं जानता। MDH मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल हट्टी जी का जन्म एक बहुत ही गरीब फैमिली में हुआ था। गरीब के कारण उनको बचपन में अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी। 15 साल की उम्र तक धर्मपाल जी 50 से ज्यादा काम करके छोड़ चुके थे। अंत में उन्होंने एक मसाला बनाने की मशीन लगाई। और आज दुनिया उन्हें मसालों का बादशाह कहती है।
Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने दिल्ली के चांदनी चौक में एक सामान्य परिवार में जन्म लिया । वह बचपन में होटल में वेटर का काम करते थे। आज वह एक सुपरस्टार है। बाॅलीवुड में लोग उन्हें खिलाड़ी अक्षय कुमार के नाम से जानते हैं। आज अक्षय कुमार किसी परिचित के मोहताज नहीं है और यह सब उन्हें कभी हार ना मानने वाली इच्छा शक्ति से मिला।
Conclusion : - कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि किसी भी कार्य को मन लगाकर करना चाहिए। चाहे वह पढ़ाई हो, खेलकूद हो या किसी भी प्रकार की छोटी या बड़ी नौकरी हो। वो कहते हैं न कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। तो आज से शुरू हो जाइए। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। अपने सुझाव व प्रतिक्रियाएं हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
और पढ़ें 👇
Post a Comment
1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।