महापुरुषों के अनमोल वचन। Great thoughts from great men

Inspirational-Thoughts-in-Hindi

महान पुरुषों के महान प्रेरणादायक विचार

Inspirational Slogans

1. इस संसार में आप को कोई नहीं जानता और अगर
आपको कोई जानता है तो वह आपके हुनर और
काबिलियत से आपको जानता है। इसलिए हमेशा ध्यान
दीजिए कि अपने जीवन में सदैव छोटी-छोटी गलतियों से
बचाने का प्रयास किजिए क्योंकि मनुष्य कभी पहाड़ों से
ठोकर नहीं खाता वह राह के पत्थरों से ही ठोकर खाता है।

2. समय तो रेत की भांति है हाथों से वह फिसलता ही जायेगा,
जीवन एक कारवां है जो चलता रहा है और चलता ही रहेगा।
वक्त के बढ़ते कदम के साथ मिलेंगे कुछ खास रिश्ते इस दरमियां,
कदम बढ़ा के थाम लेना उन्हें वरना फिर वह वक्त लौट के ना आएगा।

3. नियत आपकी कितनी भी ज्यादा अच्छी हो किंतु
यह दुनिया आपको बाहर के दिखावे से जानती है।
और आप का दिखावा कितना भी बड़ा और अच्छा
क्यों ना हो लेकिन भगवान आपको आपकी अच्छी
और बुरी नीयत से जानते हैं। अब आप स्वयं तय कीजिए
कि आप अपने जीवन में क्या चाहते हैं और क्या नहीं चाहते।


4. इस संसार में हर मनुष्य की फितरत बस इतनी सी मात्र है,
कि वह किसी भी चीज की कद्र जीवन में मात्र 2 बार करता है।
एक तो वह उस चीज को पानी से पहले और दूसरी है उस चीज
को खोने के बाद यद्यपि आप स्वयं सोचिए क्या आपने अपने जीवन
में कभी ऐसा किया है अथवा नहीं किया है सत्य-असत्य आप पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें :-
चालाक लड़की और साहूकार हिन्दी कहानी।

रिच डैड पुअर डैड मोटिवेशनल हिन्दी कहानी।

5. इस संसार में हर मनुष्य को सकून बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि
ऐसा स्थिति इंसान की है कि मनुष्य किसी चीज से संतुष्ट नहीं होता।

जैसे उसे कोई भी चीज अधिक चाहिए और उसे समय से पहले चाहिए।
जिस प्रकार अपने खुद के तसल्ली के लिए आप चाहे जितनी आईने रख

लीजिए लेकिन सच्चाई के लिए तो आपको आने से चेहरा मिलाना ही पड़ेगा।
क्योंकि सच से आप नहीं भाग सकते। इसलिए अपने अमूल्य समय की कीमत कीजिए।

6. गलतियों से जदा तू भी नही, मैं भी नही,
दोनों इंसान हैं, खुदा तू भी नही, मैं भी नही...!

तू मुझे और मैं तुझे इल्जाम देते हैं, मगर
अपने अंदर झाँकता तू भी नही, मैं भी नही...!

गलतफहमियों ने कर दी दोनों में पैदा दूरियां,
वरना फितरत का बुरा तू भी नही, मैं भी नहीं...|

7. उड़ान वालों उड़ानों पे वक़्त भारी है,
परों की नहीं अब हौसलों की बारी है,
मैं क़तरा हो के भी तूफानों से जंग लड़ता हूँ
मुझे बचाना समंदर की ज़िम्मेदारी है।

8. मिल जाए आसानी से उसकी ख्वाइश किसे है, 
जिद्द तो उसकी है जो मुकद्दर में ही नहीं है।

9. बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे की सोचो क्योंकि विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है – धीरुभाई अम्बानी

10. यदि हम समाधान का हिस्सा नहीं हैं तो इसका मतलब यही है की हम खुद समस्या हैं – कहावत

11. सिलाई मशीन में धागा न डालने पर वो चलती जरूर है पर कुछ सिलती नहींl उसी प्रकार जिंदगी में प्यार नही डालोगे तो जिंदगी चलेगी ज़रूर पर रिश्तो को जोड नहीं पायेगी.*                                                                           
12.  पिता के द्वारा डांटी गई संतान ,
गुरु के द्वारा डांटा गया शिष्य ।
और सुनार के द्वारा पीटा गया सोना,
ये सब अंत में आभूषण ही बनते हैं।

13. आगे बढ़ने वाला व्यक्ति कभी किसी के राह में बांधा नहीं पहुंचाता है।

और जो व्यक्ति दूसरों के राहों में बांधा पहुंचाता है वो कभी आगे नहीं बढ़ता है।।

14. वक्त नूर को बेनूर बना देता है। वक्त फ़कीर को भी हुजूर बना देते हैं। वक्त की कद्र कर ऐ बन्दे वक्त कोयलें को भी कोहिनूर बना देता है।।

15. उड़ान होगी कितनी परिंदों के पर बोलते हैं....! अक्सर रहते हैं चुप वहीं जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं.....!!

16. पेड़ कभी भी डाली काटने से नहीं सुखता, पेड़ हमेशा जड़ काटने से सूखता है।  वैसे ही इंसान अपने कर्म से ही नहीं बल्कि अपनी छोटी सोच और गलत व्यवहार से हारता हैं।।

17. धोखा देने में भले ही बल हों। लेकिन प्यार में वो बल है। जिसमें आज भी हल है।

18. हम खुद अपने भविष्य का निर्माण करते हैं फिर इसे भाग्य का नाम दे देते हैं।

19. एक सफल और एक असफल व्यक्ति सिर्फ एक चीज का अंतर होता है वह है कुछ बड़ा करने का।

20. व्यक्ति हारता तब नहीं जब वह गिर जाता है। व्यक्ति हारता तब है जब वह उठने से इंकार कर देता है।

21. आप तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। जब तक आप अपने आराम का स्तर नहीं छोड़ देते हैं।

22. अगर आप किसी चीज को पसंद नहीं करते हैं तो आप उसे बदल दिजिए , अगर आप उसे बदल नहीं सकते हैं तो आप अपना नजरिया बदल दिजिए।

23. जब तक जीना तब तब सीखना, जिंदगी में अनुभव ही सब से बड़ा शिक्षक है।

24.  रिश्तों का ग़लत इस्तेमाल कभी नहीं करना, अच्छे लोग बार बार नहीं मिलते हैं।

25.  हे स्वार्थ तेरा शुक्रिया तूने ही लोगों को आपस में जोड़ कर रखा है।

26.  बुरे वक्त में किसी से उम्मीद मत रखो, क्योंकि समझौता शेर को भी कुत्ता बना देता है।

27. उस जगह पर हमेशा खामोश रहना जहां दो कौड़ी के लोग अपनी हैसियत के गुण गाते है।

28. जब तक जीना तब तब सीखना, जिंदगी में अनुभव ही सब से बड़ा शिक्षक है।

29. रिश्तों का ग़लत इस्तेमाल कभी नहीं करना, अच्छे लोग बार बार नहीं मिलते हैं।

हवा और सूरज

एक दिन हवा और सूरज में इस बात को लेकर नोकझोक हो गयी कि उनमें से कौन ज्यादा ताकतवर है। उन्होंने इस बात का फैसला एक प्रतियोगिता के जरिए करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह तय किया कि जो भी उस यात्री को अपना कोट उतारने को विवश कर देगा, वही ज्यादा ताकतवर कहलायेगा।

हवा ने कहा कि पहले वह प्रयास करेगी। इसके बाद हवा अपनी पूरी रफ्तार से बहने लगी। बादल उमड़ने लगे और यात्री को ऐसा प्रतीत हुआ जैसे बर्फ का तूफान आ गया हो। हवा जितनी तेज बहती जाती, वह यात्री अपना कोट उतनी ही मजबूती से अपने शरीर से जकड़े रहता।

इसके बाद सूरज की बारी आयी। अपनी पहली किरण से ही उसने घने बादलों और ठंड को दूर भगा दिया। यात्री को अचानक गर्मी महसूस हुयी। जैसे - जैसे सूरज गर्म होता गया, यात्री को गर्मी का अहसास होता गया और अंततः उसने गर्मी से छटपटाते हुए अपना कोट उतारकर जमीन पर फेंक दिया।

सूरज को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित कर दिया गया। वास्तविकता यह है कि प्रकृति की भयावह शक्तियों और खतरों की तुलना में सूरज की गुनगुनी धूप किसी भी व्यक्ति की बांछे खिला सकती है।

"शक्ति की तुलना में विनय का दर्ज़ा हमेशा ऊपर होता है।"

दोस्तों आपको हमारी प्रेरणादायक बातें पसंद आई है तो कम से कम एक लाइक और कमेंट जरूर करें। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। साथ ही साथ हर रोज़ प्रेरणादायक बातें पढ़ने के लिए फॉलो जरूर करें। धन्यवाद

यह भी पढ़ें :- 
प्रेरणादायक अनमोल विचार जरुर पढ़े

जीवन बदलने वाले अनमोल विचार।


खुद को मोटिवेट कैसे करें जाने।

हार मानने से पहले इन लोगों के बारे में जरूर जान लें।

50+ मोटिवेशनल कोट्स हिन्दी में।

Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post