What is Quality | Quality क्या है।

Quality की परिभाषा

What-is-Quality
इंशीकावा अनुसार :-
यदि कोई कंपनी Quality  First के  सिद्धान्तो पर काम करती है तो वह लम्बे समय तक अच्छा मुनाफा कमाते हैं। यदि कोई कम्पनी सिर्फ और सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए बाजार में आती है तो वह कम्पनी international Market में Competition में पिछड़ जाती है। और अपना मुनाफा भी खो देगी।

जापान के सफलता का रहस्य अविश्वसनीय है। जापान की सफलता में उनकी राष्ट्रीय policy  का बहुत महत्व है। और उनकी राष्ट्रीय Policy है Quality First.

Quality का मतलब क्या होता है। 

उदाहरण के लिए जब हम अपने लिए एक जूता खरीदने जाते हैं तो तो हम उस जूते में क्या Quality की चाहत रखते हैं। हम दुकानदार से पूछते हैं कि क्या यह जूता लंबे समय तक चलेगा, कि नहीं? क्या यह ऐसे चमकदार बने रहेगा? क्या यह जूता मेरे पैरों के सहज है कि नहीं। क्या यह वाटरप्रुफ है? अगर हमारे सभी सवालों का जवाब हमारे हिसाब से सही मिलते हैं। तो वह जूता एक Quality Product  है।

यह भी पढ़ें :- 
What is 5 S , 5 S की परिभाषा।

Casting और Forging में क्या अन्तर होता है।

Quality के मायने क्या होते हैं। 

Quality ग्राहक की उपेक्षा को पूरा कर रही है। 
Quality Concept Product और  Service पर भी लागू होती है।
Quality के की सारे पैमाने और विशेषताएं होती है। गुणवत्ता का उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से होना चाहिए।
Quality आवश्यकताओं को पूरा करता है। 
गुणवत्ता दिव्धारी होती है।
गुणवत्ता आवश्यकताओं पर केन्द्रित है।
गुणवत्ता ग्राहक संतुष्टि पर निर्देशित है।
गुणवत्ता का अर्थ है " आवश्यकताओं को पूरा करना है "
गुणवत्ता हर उत्पाद पर लागू होती है।
गुणवत्ता एक लाभदायक निवेश है।
गुणवत्ता के लिए शीर्ष प्रबंधन का नेतृत्व होना चाहिए।
गुणवत्ता सब का काम है।
गुणवत्ता एक अच्छे व्यवसाय के लिए बहुत जरूरी है।
गुणवत्ता प्रक्रिया में सुधार कर के हासिल की जा सकती है।
गुणवत्ता सुधार हमेशा के लिए होती है।

कम्पनियों के लिए Quality क्यो जरूरी है।

हमारा मानना है कि सभी कम्पनियों के लिए Quality बहुत जरूरी है। कम्पनी के Quality Management का काम होता है कि वह Coustomer के हितों की रक्षा करें। अपने System और Process में सुधार ला कर यह सुनिश्चित करें कि कम्पनी फिट और प्रभावशाली है। Quality Management को निरन्तर अपनी प्रक्रिया में 
सुधार करते रहना चाहिए। Quality Management का मतलब होता है कम्पनी के Quality मापदंड को बनाए रखना। और लगातार इसमें सुधार करते रहना। इससे कम्पनी के बारे में पता लगता है कि यह कंपनी सिर्फ Quality Product ही नहीं बनाती बल्कि अपने गुणवत्ता में लगातार सुधार भी करती हैं।

किसी भी कम्पनी को व्यापार में टिकने के लिए गुुणवत्ता बहुत जरूरी होता है। Quality Management का काम होता है कि वह ग्राहकों की जरूरतों को समझेें और समझ कर उन जरूरतों को पूरा करें। और अपने ग्राहकों  की उपेक्षा पर खरे उतरे। ना सिर्फ उनकी उपेक्षाओं पर खरे उतरे बल्कि उनकी उपेक्षाओं से बेहतर रिजल्ट उनके सामने पेश करें। इससे कम्पनी के Brand और प्रतिष्ठा बढ़ती है। गुणवत्ता को बनाए रखने की जिम्मेदारी CEO से लेकर Workshop  पर काम करने वाले एक छोटे कर्मचारी तक की होती है। विभिन्न लोगों के पास विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी होती है। जो किसी न किसी तरह से Quality को Effect करता है।

यह भी पढ़ें :-
What is Poka Yoke, Poka Yoke की परिभाषा।

QA और QC में क्या अंतर होता है।

Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post