What is Pagasus spyware | पेगासस स्पाइवेयर क्या है।

Pegasus Spyware क्या है।

Pegasus एक Spyware सॉफ्टवेयर है, जिसे इजराइली साइबर सुरक्षा कंपनी NSO द्वारा विकसित किया गया है।
पेगासस स्पाइवेयर ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो उपयोगकर्त्ताओं के मोबाइल और कंप्यूटर से गोपनीय एवं व्यक्तिगत जानकारियाँ को नुकसान पहुँचाता है।

इस तरह की जासूसी के लिये पेगासस ऑपरेटर एक खास लिंक उपयोगकर्त्ताओं के पास भेजता है, जिस पर क्लिक करते ही यह स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर उपयोगकर्त्ता की स्वीकृति के बिना स्वयं ही इंस्टाल हो जाता है।
Pegasus-Spyware

इस स्पाइवेयर के नए अपडेटेड वर्जन में लिंक की भी आवश्यकता नहीं होती सिर्फ एक मिस्ड विडियो काल के द्वारा ही इंस्टाल हो जाता है। आप के WhatsApp पर एक विडियो काल आती है। और यह App install हो जाता है। चाहे आप काल उठाएं या ना उठाएं। पेगासस स्पाइवेयर इंस्टाल होने के बाद पेगासस ऑपरेटर को फोन से जुडी सारी जानकारियाँ प्राप्त हो जाती हैं।

Pegasus Spyware क्या करता है।

1.  पेगासस स्पाइवेयर की प्रमुख विशेषता ये है कि यह पासवर्ड द्वारा रक्षित उपकरणों को भी निशाना बना सकता है और यह मोबाइल के रोमिंग में होने पर डाटा नहीं भेजता।
पेगासस मोबाइल में संगृहीत सूचनाएँ, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे कम्युनिकेशन एप्स के संदेश स्पाइवेयर ऑपरेटर को भेज सकता है।

2. यह स्पाइवेयर, उपकरण की कुल मेमोरी का 5% से भी कम प्रयोग करता है, जिससे प्रयोगकर्त्ता को इसके होने का आभास भी नहीं होता।

3. पेगासस स्पाइवेयर ब्लैकबेरी, एंड्रॉयड, आईओएस (आईफोन) और सिंबियन-आधारित उपकरणों को प्रभावित कर सकता है।

5. Pegasus Spyware ऑपरेशन पर पहली रिपोर्ट 2016 में सामने आई, जब संयुक्त अरब अमीरात में एक मानवाधिकार कार्यकर्त्ता को उनके आईफोन 6 पर एक एसएमएस लिंक के साथ निशाना बनाया गया था।

6. यह App बहुत ख़तरनाक है। यह यूजर्स की अनुमति के बिना फोन के माइक और कैमरे पर कंट्रोल कर सकता है। 

7. यह आपके फोन के अंदर पड़े सभी डाटा चुरा सकता है। यह आप के फोन के Contact List भी चैक कर सकता है। 

8. यह App एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद आप के फोन में छुप कर बैठा रहता है और आप को पता भी चल पाता है। यह आप के पूरे फोन को कंट्रोल कर सकता है। 

9. Password भी इसका कुछ नहीं बिगाड सकता है। यह हर Password Crack कर लेता है। यह Spyware App  इतना एडवांस है कि साइबर सेल वाले भी अभी तक इसका काट नहीं ढूंढ पाए हैं। 

10. इस spyware की वजह से WhatsApp की साख को भी धक्का लगा है। लोगों की Privacy का दावा करने वाली WhatsApp के लिए यह App एक चुनौती है।

Recommended :- 
WhatsApp के Secret और Latest Features जाने

Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post