Top 15 Health Tips For Men In Hindi

आदमियों(Men) के लिए स्वस्थ रहने के लिए 15 टिप्स

बिजी शेड्यूल के चलते आजकल लोग अपनी Health पर ठीक से ध्यान ही नहीं दे पाते। यही कारण है कि लोग आजकल छोटी से लेकर बड़ी हेल्थ(Health) प्रॉब्लम से घिरे हैं। मगर जब तक आपका स्वास्थ्य ही ठीक नहीं होगा तब तक आपका मन भी काम में नहीं लगेगा। ऐसे में आप अपनी रूटीन कुछ बदलाव करके ही कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचे रह सकते हैं। आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक नियम बताएंगे, जिसे डेली रूटीन में फॉलो करके आप कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं।
1. आयुर्वेद के अनुसार, सास लेने का भी एक सही तरीका होता है। दिनभर लंग्स को अच्छी तरह फुलाकर ही सांस लें। इससे लंग्स हेल्दी भी रहेंगे और आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ेगी।

2. शरीर को एनर्जेटिक और हाइट्रेड रखने के लिए दिनभर में कम सेकम 8-9 गिलास पानी पीना जरूरी है। इससे ना सिर्फ बॉडी डिटॉक्स होता है बल्कि यह किडनी व पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही इससे दिल के रोगों का खतरा भी कम होता है।

3. ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी भोजन है क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म स्टार्ट होता है। साथ ही यह भी जरूरी है कि आप 7 से 9 बजे के बीच ही नाश्ता करें। इससे दिनभर आपका दिमाग एक्टिव रहेगा और एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।

4. भोजन सही समय पर करें और खाने में एक ही तरह चीज खाएं। इससे आपके पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। इसके अलावा हमेशा जमीन पर बैठकर भोजन करें। आयुवेद के मुताबिक, जमीन पर बैठककर खाना खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

5. खाना खाने के बाद ज्यादा मेहनत वाला काम न करें और न ही नहाएं। इसके अलावा भोजन के बाद 10-15 मिनट तर जरूर टहलें।

6. भोजन करने के 40 मिनट बाद ही पानी पीएं। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है।

7. सर्दी हो या गर्मी, धूप में समय बिताना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है। इसके साथ ही ऐसा करने से दर्द भी खत्म होगा और ब्लॉक भी हटेंगे। सर्दी में 20 मिनट और गर्मी में कम से कम 10 मिनट गुनगुनी धूप जरूर लें।

8. हर किसी के लिए रोजाना कम से कम 8-9 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इससे आप दिनभर ज्यादा फ्रैश और तरोताजा महसूस करते है।

9. ऑफिस या घर का काम करते समय अपना पॉश्चर सही रखें। इससे आपको कमर दर्द की समस्या नहीं होगी।

10. करियर, परिवार की जिम्मेदारियां, काम का बोझ, वक्त की कमी, रिश्तों के बीच बढ़ती दूरियां, अकेलापन और दिन ब दिन बढ़ती महत्वाकांक्षाएं लोगों में तनाव का कारण बनती जा रही हैं। मगर स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप तनाव से दूर रहें।

11. आजकल मोबाइल फोन हम सभीके पास होता ही है, इसका प्रचलन आम हो गया है, और जब हमे कोई फ़ोन आता है तो हम मोबाइल को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी कान में लगा लेते हैं, पर ऐसा नही होना चाहिए, फोन को हमेशा बाएं कान पर रखना चाहिए, क्योंकि मष्तिष्क दायें कान के अधिक पास होता है।

12. आयुर्वेद के अनुसार शाम को सूर्यास्त के बाद यानि कि लगभग 5 बजे के बाद भरी भोजन नही करना चाहिए, डिनर बहुत हल्का लेना चाहिए।

13. पानी हमारी सेहत और स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन पानी हमेशा सुबह के समय ज्यादा पानी पीना चाहिए और रात में कम, इससे पाचन बेहतर रहता है।

14. बहुत से लोग दवा खाते समय साधारण पानी का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन दवा लेते समय हमेशा गर्म या गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करना चाहिए।

15. भोजन के बाद कभी भी आराम नही करना चाहिए अपच सम्बन्धी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसीलिए आयुर्वेद में भोजन के बाद कम से कम 200 काम पेल चलने की सलाह दी जाती है।

16. आजकल अधिकतर लोग देर रात तक जगते हैं और सुबह देर से उठते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार शरीर को आराम देने और सोने का सही समय रात 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक का होता है, इससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

17. हमेशा ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए। और गुनगुना पानी पीना चाहिए। यदि आप ठंडे पानी से आपकी त्वचा मुलायम बनी रहती और त्वचा पर किसी भी तरह का कोई रोग नहीं लगता। गुनगुना पानी पीने से पेट साफ होता है और आपको कब्ज की समस्या नहीं हो सकती ।
यह भी पढ़ें :- 




Post a Comment

1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।

Previous Post Next Post