आॅनलाइन Food Order करने के लिए इन ऐप्स का करें इस्तेमाल
कभी कभी ऐसा होता है कि हम कहीं बाहर गए हुए होते है और वापस घर लौटते समय लेट हो जाते है। ऐसे में घर पर खाना बनाने का मन नहीं करता है। क्योंकि आप काफी थक भी गए होते हैं। जो लोग शादी शुदा है , उनके साथ भी ऐसा होता है कि उनकी पत्नियां हफ्ते में 1-2 कोई ना कोई बहाना बना कर ये कह देती हैं कि आज मेरी हिम्मत नहीं है खाना बनाने की या आज मेरा मन नहीं है खाना बनाने का। तो इसलिए आज मैं आपको 5 ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहा हूं। जिनकी मदद से आप आधी रात में भी Online Food मंगवा सकते हैं। ये ऐप्स खाना होम डिलीवर करते हैं। इन ऐप्स से खाना आर्डर करके आप कभी भी Food' Order कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने आर्डर को ट्रैक भी कर सकते हैं। चलिए इन ऐप्स के नाम और फिचर्स के बारे में जानतें हैं।ZOMATO :- यह 21 MB का ऐप है। इसे 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसे 4.3 🌟 दिया गया है। इसे 5 लाख लोगों ने रेटिंग दी है। इस ऐप में आप अपना मनपसंद Khana कभी भी और कहीं भी मंगवा सकते हैं। इसके मेन्यू में जाकर आप अपना मनपसंद Food Order कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने Order को Track भी कर सकते हैं। Online Food Order करने के लिए इन दिनों ये एक बेस्ट ऐप्स हैं
Swiggy :- यह 9.7 MB का ऐप है। इसे अबतक 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
इसे 4.2 🌟 दिया गया है। इसे 3 लाख लोगों ने रेटिंग दी है। इस ऐप की मदद से आप अपने आसपास के रेस्टोरेंट से बहुत आसानी से खाना आर्डर कर सकते हैं। ऐप में आपको कई रेस्टोरेंट को चुनने का विकल्प मिलता है। इसके साथ आप कई कैटेगरी भी सलेक्ट कर सकते हैं। इस ऐप में आप यह भी देख सकते हैं कि आप का आॅडर कितनी देर में डिलिवर होगा।
Foodpanda:- यह 7 MB का ऐप है। इसे अबतक 5 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसेे 4 🌟 दिया गया है। इसे 1 लाख लोगों ने रेटिंग दी है। इस ऐप से आप अपने आसपास के रेस्तरां और रेस्टोरेंट से अपना-अपना मनपसंद का खाना मंगवा सकते हैं। इस में आप अलग अलग कैटेगरी से खाना सलेक्ट कर सकते हैं। आप अपने आॅडर को Track भी कर सकते हैं। इस ऐप में आप को कस्टमर्स हेल्पलाइन सर्विस भी मिलता है। Online Food Order करने के लिए यह भी बहुत अच्छा ऐप है। क्योंकि इसमें
कई सारे आॅफर और कुपन निकलते हैं। जिससे आप को Food पर Discount मिल जाता है।
Uber.eats :- यह 34 MB का ऐप है। इसे अबतक 10 मिलियन बार से अधिक बार बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसे 3 मिलियन लोगों ने रेटिंग दी है। इसे 4.2 🌟 दिया गया है। इस ऐप के फीचर्स ऊपर बताए गए ऐप के फीचर्स से मिलते-जुलते हैं।
Justeat :- यह ऐप 5.8 Mb का है। इसके रेस्टोरेंट आप को इंडिया के टॉप शहरों में मिल जायेगे। इस ऐप को अबतक 100 हाजार बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप को 3.3 🌟 दिया गया है। Food Order करने के लिए आप इस ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं।
तो ये थे वो 5 ऐप जिनसे आप जब चाहें Food Order कर सकते हैं। इन ऐप्स के बारे में आप की क्या राय है। हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें :-
वोडाफोन और एयरटेल यूजर्स फ्री में अमेज़न प्राइम एक्टिवेट कैसे करें।
Affiliate Marketing Program से पैसा कैसे कमाएं
बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने के फायदे और नुक्सान
Mutual Fund में Investment करके पैसा कैसे कमाएं
ये 10 बेवसाइट आप के बहुत काम आ सकती है
Post a Comment
1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।