Job के लिए Apply करने के लिए एक Perfect Resume कैसे बनाये
जब भी हम कहीं जॉब के लिए जाते हैं तो हमारा रिज्यूम ही हमारी पहचान होता है। इंटरव्यूअर आपका रिज्यूम देख कर ही आपके बारे में बहुत सारी बातों का पता लगा लेता है। आपका रिज्यूम नौकरी दिलवाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई बार सारा कुछ आने के बाद भी आप को नौकरी नहीं मिल पाती है।
इसका मुख्य कारण आपका रिज्यूम में भी हो सकता है। यह हमेशा जरूरी नहीं होता कि आप कितने अधिक क्वालिफाइड है , या आपको कितना अनुभव है बल्कि नौकरी पाने में आपका CV अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हमें Resume बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इन बातों को ध्यान रख कर आप एक बहुत ही अच्छा और प्रभावशाली Resume बना सकते हैं।
जो आपको नौकरी दिलवाने में बहुत ही मददगार साबित होगा। क्योंकि किसी भी नौकरी को पाने की पहली सीढी Resume Selection होता है। इसके सलेक्ट होने के बाद ही आपको Interview के लिए बुलाया जाता है। वहीं अगर आप नौकरी के लिए Resume तैैैयार कर रहे हैं तो चलियेे जानते है आपको एक Perfect Resume बनाने में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. पहली लाइन महत्वपूर्ण
Resume की पहली लाइन करियर लक्ष्य से शुरू होती है। इस लाइन से आप की उपेक्षा का पता चलता है। इसमें आपको अपने काम और स्किल्स को फोकस करते हुए , अपने लक्ष्यो को चिन्हित करना चाहिए। इससे आपकी कर्मठता का परिचय मिलता है। Resume में ज्यादा रंगो और डिजाइन का प्रयोग आप के गैर पेशेवर व्यवहार को दर्शाता है।
READ :-
- Khud Ko Motivate Kaise Kre , Khud Ko Motivate Krne Ke 50 Tip's
- SSC Exams Ko Crack Kaise Kre
- Competitive Exams Ki Taiyaari Kaise Kre Bina Coaching Centre Gye
2. कठिन शब्दों के इस्तेमाल से बचें
अपने रिज्यूम मे कठिन शब्दों का इस्तेमाल ना करें। अगर आपको लगता है कि आप कठिन शब्दों का यूज करके अच्छा इंप्रेशन बना सकेंगे तो आप गलत है। कोशिश करें ऐसे शब्दों का प्रयोग करें जो आमतौर पर बोले और सुने जाते हैं। मगर आप कठिन शब्दों का प्रयोग करते हैं तो उसका मतलब जरूर जान ले।
3. FONT का रखें ख्याल
रिज्यूम बनाते वक्त Font का खास ख्याल रखें। ज्यादा बडे या ज्यादा Font Use करने से आप का रिज्यूम भद्दा दिख सकता है।
4. Hobbies और रेफरेन्स देने से बचे
ज्यादातर लोग अपने Resume मे अपनी Hobbies और रेफरेन्स लिखते हैं। जबकि रिज्यूम मे Hobbies और रेफरेंस नहीं लिखना चाहिए। इससे रिक्रूटर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। आपके रिज्यूम कि यह बातें इंटरव्यूअर पर आपका सही या गलत प्रभाव बनाती हैं। उन्हीं बातों के आधार पर इंटरव्यूअर आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करते हैं।
और नियुक्त करते हैं। इन छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान रखकर आप इंटरव्यूअर की नजर को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। और लाखों की भीड़ में खुद को अलग दिखा सकते हैं। 80% लोगों का रिजेक्शन सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि उन्होंने रिज्यूम में फोटो लगाई होती है।
5. बनाए मास्टरपीस रिज्यूम
नौकरी कम होती है और आवेदन करने वाले लोग बहुत ज्यादा ऐसे में रिक्रूटर अधिकांश लोगों को उनके Resume के आधार पर रिजेक्ट कर देते हैं। कई नौकरी दिलाने वाली वेबसाइट पर एक हफ्ते में लगभग 400000 रिज्यूम अपलोड किए जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जो अपने रिज्यूम से इंटरव्यूअर के ध्यान को अपनी तरफ खींच पाते हैं। बदलते Trends के साथ अच्छा रिज्यूम कैसे बनाएं या भी एक बड़ी मुश्किल है। रिज्यूम का फॉर्मेट भले ही बदलता रहे लेकिन रिज्यूम बनाते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
6. बिना मतलब स्पेस ना दे
अगर आपको लगता है कि आप अपने रिज्यूम में ज्यादा स्पेस देंगे तो वह साफ और स्पष्ट लगेगा तो आप गलत हैं। काफी सारा वाइट स्पेस भी आपके रिज्यूम का लुक खराब कर देता है। इसलिए बेवजह स्पेस देने से बचें।
7. Short and Sweet
रिज्यूम हमेशा छोटा और स्पष्ट होना चाहिए। इसमें बातों को बढ़ा चढ़ाकर लिखने की जहग सीधे-सीधे सटीक तथ्यों को विवरण देना चाहिए। अपने बारे में बहुत ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर ना बताएं।
8. सटीक भाषा और शब्द
Resume मे उन शब्दों का प्रयोग करें जिनका अर्थ और सही स्पेलिंग आप जानते हो। गलत भाषा और शब्दों का प्रयोग ना करेंगे। नहीं तो यह आपके रिजेक्ट होने का बहुत बड़ा कारण बन सकता है। इसलिए सिर्फ उन्हीं शब्दों और भाषा का ही प्रयोग करें जिनके बारे में आपको पूरी पूरी जानकारी हो ऐसा ना हो कि रिक्रूटर आप से इसके बारे में कुछ पूछ लें और आपको पता ना हो।
9. ग्रेमेटिकल गलतियां ना करे
रिज्यूम मे ग्रेमेटिकल गलतियां अक्सर देखी जाती हैं इसलिए कहीं भी अप्लाई करने से पहले वीडियो में को एक बार चेक जरुर कर ले और हो सके तो इसे दूसरों से भी चेक करवा दे अगर कोई ग्रह मेडिकल गलती पाई जाती है तो उसे पहले ठीक करवा ले।
10. झूठ ना लिखे
अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग रिज्यूमे का वजन बढ़ाने के लिए उसमें ऐसी चीजें लिख देते हैं जिसके बारे में उन्हें खुद ही नहीं पता होता है ऐसी चीजें लिखने से बचें क्योंकि अगर आप अपने जो भी लिखा है उसकी जानकारी नहीं है तो आप इंटरव्यू में शर्मिंदा हो सकते हैं आप सिर्फ वही जानकारियां अपने रिज्यूम में थे जिनकी जानकारी आपको है।
11. प्वाइंटर का प्रयोग
रिज्यूम मे छोटे वाक्यों का प्रयोग करें किसी एक लाइन को लंबा खींचने से बेहतर है कि कम व सटीक शब्दों में अपने बारे में बताया जाए।
12. Resume Format
आप के रिज्यूम का Format ऐसा हो कि रिक्रूटर को CV खोलने और पढ़ने के लिए मजबूर कर दे। रिज्यूम तो वहां बहुत आये होगे पर आप का रिज्यूम वहां सबसे अलग होना चाहिए।
13. रिज्यूम का साइज
रिज्यूम कितना बड़ा हो इसका कोई मापदंड तय नहीं है लेकिन कोशिश की जानी चाहिए कि आपका रिज्यूम ज्यादा से ज्यादा 2 पेज का हो या बहुत ज्यादा 35 का हो इससे ज्यादा ना हो तो ही ठीक रहता है।
ये भी पढे़ :-
Ek Accha Laptop Kaise Karide Hindi Me Pade
Business Me Success Hone Ka Mantra
Chori Hue Phone Ki Location Kaise Pta Kre
Online Paisa Kamane Ke Top 7 Tarike.
Apne Jaruri Dcoments Digital Locker Me Kaise Rakhe
Post a Comment
1. कमेंट बॉक्स में किसी भी प्रकार की लिंक ना पेस्ट करें।
2. कमेंट में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें।